X
जाकिर हुसैन
Actor

जाकिर हुसैन जीवनी

जाकिर हुसैन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वह हिंदी सिनेमा में मुख्यतः नेगेटिव रोल और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। 

पृष्ठभूमि 
जाकिर हुसैन का जन्म जानीखुर्द मेरठ उत्तर-प्रदेश में हुआ था।  

पढ़ाई 
उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मेरठ से सम्पन्न की उसके बाद स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की।  वह अपने कॉलेज के दिनों में एक्टिंग और थिएटर की और आकर्षित थे।  उन्होंने अपनी एक्टिंग करने की ख्वाइश को पूरा करने के लिए व्हाँ के श्री राम सेंटर परफार्मिंग आट्र्स में दाखिला ले लिया।  उनके बाद उन्होंने अभिनय की बरिकीयोँ को सीखने के लिए नैशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला लिया। 

करियर 
कई दिनों तक थिएटर करने के बाद जाकिर मुंबई आ गए।  यंहा आकर उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज़ के लिए ऑडिसन दिए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्टर दूरदर्शन के टेली शो दिशाएं से की थी।  उसके बाद उन्होंने कई शोज किये जो छोटे पर्दे पर काफी हिट साबित हुए थे।  

उसके बाद उन्हें वर्ष 2004 में निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म में काम करने का अवसर मिला।  वह इस फिल्म में बतौर अभिनेता नजर आये थे।  इस फिल्म में उनके अभिनय से रामगोपाल वर्मा बेहद प्रभावित हुए और उन्हें अपनी आगामी फिल्म सरकार में रशीद का किरदार किरदार ऑफर कर दिया।  इस फिल्म में हुसैन ने एक विलेन का किरदार निभाया था।  जो दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। इसी फिल्म से उन्हें हिंदी सिनेमा में एक नयी पहचान मिली। इस फिल्म के बाद से हुसैन रामगोपाल वर्मा के काफी पसंदीदा विलेन हैं जिस कारण वह उन्हें अपनी फिल्म में किसी ना किसी रोल फिट कर ही देते हैं। हालिया रिलीज रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिंघम रिटर्न्स में हुसैन की लाजवाब अभिनय को दर्शकों और आलोचकों ने बेहद सराहा था।  

उसके बाद हुसैन एक बार फिर राघवन की फिल्म जॉनी गद्दार में नजर आये।  इस फिल्म नसे उन्हें हर जगह तरैफे मिली।  इस फिल्म से उनके करियर को नयी ऊंचाइयां मिल गयी थी। हुसैन सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि एक बेहद अच्छे व् संगीत में पूर्ण पारंगत भी हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+