योगराज सिंह
Born on 25 Mar 1958 (Age 64) Ludhiana, Punjab
योगराज सिंह जीवनी
योगराज सिंह भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी-अभिनेता हैं। वे भारत के आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता हैं |
पृष्ठभूमि
योगराज सिंह का जन्म 25 मार्च 1958 को लुधियाना (पंजाब) में हुआ था।
शादी
योगराज सिंह की पहली शादी शबनम कौर से हुई हैं। जिनसे उन्हें दो बेटे हैं-युवराज सिंह और जोरावर सिंह। युवराज सिंह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। शबनम कौर से तलाक लेने के बाद उनकी शादी सतवीर कौर से हुई। जिनसे उन्हें एक बेटा- विक्टर योगराज सिंह और बेटी अमरजोत कौर है।
करियर
योगराज सिंह भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में एक टेस्ट मैच और छ वनडे मैच खेलें हैं। उन्होंने अपना डेब्यू टेस्ट मैच वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह टेस्ट मैच भारत 62 रनों से हार गया था। उनका क्रिकेट करियर अच्छा खासा चल रहा था, लेकिन एक चोट लगने के कारण उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद उन्होंने पंजाबी फ़िल्मी अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। उनकी किस्मत नें उनका साथ दिया, उन्होंने अब तक कई हिंदी व पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया।