X
विवेक ओबरॉय
Actor/Producer

विवेक ओबरॉय जीवनी


विवेक आनंद ओबरॉय एक भारतीय अभिनेता हैं। वह वेटरन एक्टर सुरेश ओबरॉय के बेटे हैं। विवेक ओबरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेश ओबरॉय है जोकि बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता हैं। उनकी माँ का नाम यशोधरा ओबरॉय है।  

पढ़ाई 
विवेक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से की हैं। उसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेयो अजमेर चले गये। फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन्हें भी एक्टिंग में दिलचस्पी थी। जिससे अभिनय की बारीकियां सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए। 

शादी 
विवेक ओबरॉय की शादी प्रियंका अल्वा से हुई है। वह कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी है। उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा-विवान ओबरॉय और बेटी अमाया निर्वाण ओबरॉय।  

करियर 
विवेक ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आये थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। विवेक को इस फिल्म के लिये फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ नवोदित अभिनेता के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने रोड, डीएम जैसी फिल्मों में अभिनय किया।  

वर्ष 2002 में विवेक शाद अली निर्देशित फिल्म साथिया में रानी मुखर्जी के अपोजिट नजर आये। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। इसके बाद उनकी कॉमेडी फिल्म मस्ती भी बॉक्स-ऑफिस पर बेहद सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख, आफ़ताब शिवदासनी और लारा दत्ता नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने युवा और द किसना जैसी फ़िल्में कीं। जो दर्शकों को कुछ खास अपनी और आकर्षित नहीं कर पायीं।  

वर्ष 2006 में विवेक फिल्म ओमकारा में केशु के भूमिका में नजर आये। इस फिल्म में उनका अभिनय बेहद ही बेहतरीन था। आलोचकों ने भी उनके अभिनय की बेहद प्रशंसा की। उसके बाद वह एक सच्ची घटना पर आधारित शूट आउट ऐट लोखंडवाला में एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दिए। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय का उम्दा प्रदर्शन किया। साल 2013 में विवेक ने फिल्म कृष 3 में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और आलोचकों को अपना दीवाना बना लिया।   

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+