X
विवान शाह
Actor/Actress

विवान शाह जीवनी

विवान शाह एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं।  विवान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म "सात खून माफ़"2011 से की थी। तीन वर्ष के लम्बे ब्रेक के  बाद 2014 में विवान निर्देशक फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में दिखाई दिए। हालंकि फिल्म में उनका रोल काफी दमदार नहीं था।  चार साल के फ़िल्मी करियर में विवान चार फिल्मे कर चुके हैं।  जिनमे मुख्यत: सात खून माफ, डिस्को वैली, हैप्पी न्यू ईयर, और बॉम्बे वेलवेट है।  विवान की आने वाली फिल्म गैंगलोर्डस ऑफ़ 1985 है। जिससे उन्हें काफी उम्मीदे हैं।

 पृष्ठभूमि-
 विवान का जन्म 11 जनवरी 1990 को महारष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था  उनके पिता का नाम नसरुद्दीन शाह है। जोकि भारतीय फिल्म जगत के जानेमाने अभिनेता हैं।  उनकी माता का नाम रत्ना पाठक है। रत्ना पाठक बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविज़न इंडस्ट्री की भी जानी-मानी अदाकारा हैं।  विवान के पिता उत्तर-प्रदेश से हैं, तो वंही उनकी माँ महाराष्ट्रा से हैं। विवान तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं  उनके बड़े भाई इमाद शाह हैं जोकि एक अभिनेता के साथ-साथ संगीतकार भी हैं। उनकी एक बड़ी बहन है हिबा खान , जो अभिनेत्री हैं।

पढ़ाई-- विवान शाह ने अपनी पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की है।
 
फ़िल्मी करियर
विवान शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में विशाल भारद्वाज की फिल्म सात खून माफ से की थी। अपनी पहली ही फिल्म में विवान ने 45 वर्ष के व्यक्ति का किरदार निभाया था।     उसके बाद 2012 में आई फिल्म डिस्को वैली भी दर्शकों को खास रिझा नहीं पायी। साल 2014 में विवान फराह खान निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में हैकर के किरदार में नजर आए। फिल्म तो ब्लॉकबस्टर हिट रही। लेकिन फिल्म में दमदार किरदार ना होने के कारण विवान दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने में नाकाम साबित हुए। इसके बाद विवान 2015 में आई फिल्म बॉम्बे वेलवेट में एकदम अलग किरदार में नजर आये।  हालंकि फिल्म बॉम्बे वेलवेट को बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह की खानी पड़ी थी।

आने वाली फ़िल्में
चार साल के फ़िल्मी करियर में विवान शाह को अब एक अच्छी ब्लॉकबस्टर हिट की दरकार है। विवान अपनी आने वाली फिल्म गैंगलॉर्ड्स ऑफ़ 1985 में एक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।  हालंकि अब तक फिल्म की रिलीज़ डेट तय नहीं हुई।
 
विवान शाह के बारे में कुछ रोचक तथ्य: 
1- विवान शाह बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नसरुद्दीन शाह और रत्ना शाह के बेटे हैं।
2-विवान शाह ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म सात खून माफ से की थी।  पहली ही फिल्म में विवान ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभाया था।  इस फिल्म में उनके अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं।
3 - विवान शाह अभिनेता शाहिद कपूर के सौतले मौसेरे भाई हैं। आपको बता दें विवान की माँ रत्ना पाठक और शाहिद की सौतेली माँ सुप्रिया पाठक दोनों सगी बहनें हैं।
4 -  हालंकि फिल्मों में विवान का किरदार कभी चर्चा का विषय नहीं बना,लेकिन उनके और अक्षरा हासन के अफेयर की खबरों ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं।  हालंकि दो साल के अफेयर के बाद यह जोड़ी अलग हो गयी।
5-  विवान फिल्मी परिवार से होने के बावजूद एक्टर बनने के बजाए इंजीनियर बनना चाहते थे।  
6- विवान को बॉलीवुड की दुनिया लाने का श्रेय निर्देशक विशाल भारद्वाज को जाता है।  उन्होंनें ही विवान को फिल्म सात खून माफ करने के लिए मनाया था। इसके बाद उन्होंने विशाल के साथ तीन फिल्मों की डील भी साइन की।
7- आपको जानकर हैरानी होगी, विवान शाह ने फिल्मों में आने से पहले कभी भी और एक्टर्स की तरह जिम में वर्कऑउट नहीं किया ना ही कोई एक्टिंग क्लास ज्वाइन की।
8- फराह खान निर्देशित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में रोहन के किरदार के लिए 100 लोगों ने ऑडिशन दिया था जिसमे से विवान को चुना गया।
9- फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के ऑडिशन के दौरान विवान ने फराह से झूठ बोला था की वह एक बहुत अच्छे डांसर है लेकिन स्क्रिप्ट देखने के बाद उन्होंने खुद फराह के सामने अपने झूठ के लिए माफ़ी भी मांगी। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+