विक्रमादित्य मोटवानी
Born on 06 Dec 1976 (Age 47) Mumbai
विक्रमादित्य मोटवानी जीवनी
विक्रमादित्य मोटवानी एक भारतीय हिंदी फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में देवडी और धन धना धन गोल जैसी फिल्मों के जाना जाता है।
प्रष्ठभूमि
विक्रमादित्य मोटवानी का जन्म 6 दिसंबर 1976 को मुंबई में हुआ था।
शादी
मोटवानी की शादी फोटोग्राफर इशिका मोहन से हुई है।
करियर
विक्रमादित्य मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म हम दिल दे चुके सनम से की थी। संजय लीला के अलावा वह निर्देशक अनुराग कश्यप को फिल्म पांच में बतौर असिस्टैंट डायरेक्टर असिस्ट कर चुके हैं।
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर निर्देशक वर्ष 2010 में फिल्म उड़ान से की थी। विक्रमादित्य की इस पहली फिल्म की स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल में हुई साथ ही इस फिल्म ने फिल्मफेयर में अपने नाम आठ पुरुस्कार भी किये। इतना ही नहीं उन्हें इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरुस्कार से भी नवाजा गया।इसके बाद बड़े बजट की फिल्म लूटेरा निर्देशित की। यह फिल्म पुराने जमाने की प्रेमकहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा नजर आये थे। मोटवानी फैंटम फिल्म्स प्रोडक्शन कम्पनी के सह-संस्थापक भी है।