विकास वर्मा एक भारतीय एक्टर और मॉडल हैं, विकास ने अपने करियर की शुरुआत बतौर फैशन स्टार वर्ष 2009 से की थी। विकास ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू रोमांस एडवेंचर फिल्म यारियां से की थी। उसके बाद वह फिल्म शानदार में नजर आये।
फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वह जीटीवी के शो झाँसी की रानी में नकारात्मक भूमिका निभाते हुए दिखाई दिए थे। विकास ने कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। जिसमें से मॉम, जुड़वा 2, राब्ता, शानदार और यारियां जैसी फिल्में शामिल हैं।