X
विजय राज
Actor/Director

विजय राज जीवनी

विजय राज एक भारतीय फिल्म कमेडिक अभिनेता, निर्देशक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। विजय ने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' से हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपना कदम रखा था। और अब तक एक्टर 90 से भी ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीता है। साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'मानसून वेडिंग' में एक्टर के 'दुबे जी' के रोल को लोगो द्वारा काफी सराहना मिली थी। जिसके बाद फिल्म रन, धमाल, दिल्ली बिल्ली जैसी कई फिल्मों में उनके कॉमेडिक रोल काफी प्रसिद्ध हुए। 

पृष्ठभूमि 
विजय राज का जन्म 5 जून 1963 को उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में हुआ था।  

पढ़ाई 
विजय राज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूर्ण की है। वह अपने कॉलेज के दिनों से ही थिएटर से जुड़ गए थे। वह नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में भी लोगो को अपने अभिनय से चकित कर चुके हैं।  

करियर 
विजय राज को फ़िल्मी दुनिया में पहला मौका राम गोपाल वर्मा की फिल्म जंगल से मिला। इसके बाद वह महेश भट्ट की फिल्म भोपाल एक्सप्रेस और मानसून वेडिंग में पीके दुबे के किरदार में नजर आए। दर्शकों को उनका यह कॉमिक अंदाज बेहद पसंद आया। आलोचकों ने भी उनके अभिनय की बेहद तारीफ की। साथ ही उन्हें इस फिल्म में उनके कॉमिक अंदाज के लिये कई सारे नामांकन भी मिले। राज को उनकी पहली फिल्म बतौर लीड एक्टर रघु रोमियो मिली। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद सुलझा हुआ था। जो दर्शकों समेत आलोचकों को भी पसंद आया।  

राज साल 2004 में अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म रन में नजर आये। इस फिल्म में उन्होंने दर्शकों को अपने बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसाया। इसके बाद वह फिल्म डेली-बेली में भी नजर आ चुके हैं।  

विवाद 
साल 2005 में विजय को दुबई के अबु धाबी के एयरपोर्ट पर ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+