X
विद्या बालन
Actress/Actor

विद्या बालन जीवनी

विद्या बालन (तमिल:வித்யா, பாலன், मलयालम :വിദ്യ ബാല൯) एक भारतीय अभिनेत्री हैं। बॉलीवुड में विद्या अपने बेहतरीन अभिनय और अदायगी के लिए जानी जातीं हैं। विद्या का अब तक फ़िल्मी सफर बेहद सफल रहा है। उन्‍हें एक राष्ट्रीय पुरूस्कार और 5 बार फिल्‍मफेयर अवार्ड्स से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। 

पृष्ठभूमि 
विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1978 को केरल में हुआ था। उनके पिता का नाम पी.आर बालन हैं जोकि डीजीकेबल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनकी माँ का नाम सरस्वती बालन है, जोकि एक ग्रहणी हैं। विद्या तमिल, मलयालम, हिंदी, और अंग्रेजी भाषा में पारंगत हैं। विद्या की एक बहन है-प्रिया बालन।  


पढ़ाई
विद्या का पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के एंथोनी गर्ल्स स्कूल, चेम्बूर से की। और स्नातक की पढ़ाई मुंबई यूनिवर्सिटी से सम्पन्न की। 


शादी
विद्या बालन की शादी यूटीवी के सी.इ.ओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से 14 दिसंबर 2012 को हुई। 

करियर
विद्या को अपने शुरुआती फ़िल्मी करियर में कई उपेक्षाओं का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें एक मलयालम निर्देशक ने अपशगुन तक कह दिया था। लेकिन विद्या ने हार नहीं मानी। इसके बाद विद्या ने कई टीवी कमर्शियल ऐड और टीवी सीरियल में काम किया। विद्या ने प्रसिद्ध टीवी शो हम पांच में भी काम किया है। 

विद्या ने कई म्यूजिक एल्बम/ विडियोज में सहायक भूमिकाओं में यूफोरिया (bands), सुभा मुदगल और पंकज उधास जैसे गायक और बैंड के साथ काम किया। 

विद्या को उनके फिल्मी करियर का पहला ब्रेक फिल्म परिणीति में मिला। फिल्म को समीक्षकों द्वारा बेहद सरहाना मिली, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। लेकिन इस फिल्म में आलोचकों को विद्या का अभिनय बहुत पसंद आया था। उन्हें इस फिल्म के शाइनिंग स्टार बॉलीवुड के पुरुस्कार से सम्‍मानित भी किया गया।  

विद्या की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्में 
पा, डर्टी पिक्चर, डेढ़ इश्किया, परणिता, भूल भुलैया, कहानी, नो वन किल्ल्ड जेसिका, हमारी अधूरी कहानी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+