X
विक्‍की कौशल
Actor/Singer

विक्‍की कौशल जीवनी

विक्की कौशल एक भारतीय अभिनेता है। विक्की ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में फिल्म मसान से की थी, इस फिल्म के लिए विक्की को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स के तहत बेस्ट मेल डेब्यू पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके बाद विक्की साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म रमन राघव 2.0 (2016), राजी, संजू आदि में नजर आये।  

निजी जीवन 
विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। विक्की के पिता का नाम श्याम कौशल है, जोकि कई बॉलीवुड फिल्मों  में बतौर एक्शन निर्देशक और स्टंट कोर्डिनेटर काम कर चुके हैं, जिनमे स्लमडॉग मिलेनियर, 3 इडियट्स, बजरंगी-भाईजान आदि शामिल है। विक्की के भाई सनी भी हिंदी सिनेमा में सक्रिय है, सनी ने बतौर सह-निर्देशक फिल्म गुंडे और माय फ्रेंड पिंटो में काम किया। 

शादी 
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर 2021 को, शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी काफी रॉयल और ग्रैंड थी। 


पढ़ाई 
वर्ष 2009 में कौशल ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। विक्की के पास नौकरी करने के विकल्प था, लेकिन एक्टर बनने की चाहत उन्हें थियेटर और और फिर बाद फिल्मी दुनिया में ले आई। डिग्री मिलने के बाद विक्की ने किशोर नामित कपूर के तहत एक अभिनय कार्यशाला में शामिल हो गए। उन्होंने लव शू तेचिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में मामूली भूमिका निभाई, इसके अलावा वह एक शोर्ट फिल्म गीक आउट में भी नजर आये।  इस बीच विक्की, मानव कौल और नसीरुद्दीन शाह के समूहों के साथ ही थियेटर कर रहे थे।


फिल्मी करियर 
वर्ष 2010 में विक्की ने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम किया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नीरज घायवान भी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में बतौर सहायक निदेशक कर कर रहे थे। इस दौरान कौशल और नीरज की अच्छी दोस्ती हो गयी। फिल्म वासेपुर के खत्म होने के बाद नीरज ने फिल्म मसान निर्देशित करने की सोची, जिसके लिए उन्होंने विक्की को ऑडिशन के लिए बुलाया। फिल्म मसान में विक्की ने एक बनारसी लड़के की भूमिका अदा की थी।

मसान के बाद विक्की की दूसरी फिल्म जुबान थी, जो मार्च 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म एक युवा लड़के (विक्की कौशल) की कहानी है जो बड़बड़ाने की बीमारी से ग्रस्त है। उनकी अगली फिल्म रमन राघव 2.0, अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी, जिसमें उन्होंने नशे की लत वाले किरदार को निभाया है। इसके अलावा विक्की मनमर्जियां में भी नजर आये।

वर्ष 2018 में विक्की मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म राजी में अलिया भट्ट के अपोजिट नजर आये। फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी जवान की भूमिका अदा की थी। उन्होंने अपने किरदार को बेहद ही सादगी से निभाया, जिसके क्रिटिक्स ने उन्हें काफी सराहा। इसके बाद विक्की फिल्म संजू (2018) में नजर आये । इस फिल्म में विक्की (कुमार गौरव) की भूमिका अदा किया है, जोकि संजय दत्त के करीबी दोस्तों में से एक हैं। 
फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की की उम्दा प्रदर्शन के लिए इन्हे राष्ट्रिय पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।  

साल 2022 में विक्की को उनकी फिल्म 'सरदार उधम' के लिए बेस्ट लीड एक्टर के IIFA अवार्ड से नवाजा गया है। 
 
 
इसके अलावा विक्की की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई है, जिसका नाम लव पर स्क्वायर फुट। यह फिल्म नेटफ्लिक्स ओरिजनल पर रिलीज हुई जिसमे विक्की के साथ अंगीरा धर, अलंकृति सहाई, रघुबीर यादव नजर आये थे। 
 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+