वीरू देवगन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन के पिताजी हैं। उनका भी फिल्मों से गहरा नाता रहा है। वह एक भारतीय स्टंट एवं एक्शन कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रहे हैं। वह अमृतसर में देवगन परिवार में पैदा हुए, उन्होंने वीना से शादी की, और उनके चार बच्चे हैं, जिनमें अभिनेता अजय देवगन और निर्देशक अनिल देवगन शामिल हैं।
उन्होंने 80 से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए लड़ाई और एक्शन के दृश्यों को कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है जिनमें से फिल्म हिंदुस्तान की कसम (1999) कॉफी प्रसिध्द है। वह बॉलीवुड के बेहतरीन ऐक्शन कोरियोग्राफर माने जाते हैं। उनके द्वारा कोरियोग्राफ की गई कुछ बेहतरीन फिल्में हैं लाल बादशाह, जिगर, फूल और कांटे, दिलवाले, दस नंबरी, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, हिम्मतवाला और त्रिदेव आदि हैं। उनका निधन 27 मई 2019 की सुबह हो गया है।