X
वरुण वडोला
Actor

वरुण वडोला जीवनी

वरुण वडोला एक भारतीय टीवी कलाकार और फिल्म अभिनेता हैं।  वरुण छोटे पर्दे के मिस्टर पफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाने जाते हैं। 

पृष्ठभूमि 
वरुण वडोला का जन्म 7 जनवरी 1974 नई दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम विश्व मोहन वडोला है। जोकि एक टीवी कलाकार थे। विक्रम की दो बहनें हैं- अल्का और कालिंदी। अल्का एक टीवी आर्टिस्ट हैं और कालिंदी रेडियो जॉकी। वरुण  ने अपनी अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सरदार पटेल विद्यालय नई दिल्ली से की है। वडोला के पिता टीवी कलाकार थे जो कंही ना कंही वडोला को एक अभिनेता बनने के प्रेरित करते थे। वडोला ने अपनी पढ़ाई खत्म कर टीवी में अपना करियर बनाने की सोची। 

शादी 
वरुण की शादी टीवी अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेवा से हुई है।वरुण की मुलाकात राजेश्वरी से अंताक्षरी  हुई थी।  वंही दोनों की आँखे चार हुई। वरुण ने माहेश्वरी को सात अलग-अलग अंदाज में शादी के प्रपोज किया था।  इसके बाद ये जोड़ी 24 नवंबर 2004 को शादी के बंधन में बंध गयी।  इनके बेटा भी है। 

टीवी करियर 
वडोला ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1994 में शो बनेगी अपनी बात से की थी।  लेकिन उन्हें छोटे पर्दे पर पहचना बालाजी के शो कोशिश से मिली।  इस शो में उन्होंने अपाहिज का किरदार निभाया था। यह शो उस समय का सुपर हिट शो साबित हुआ था। 

वडोला को अभिनय के अलावा निर्देशन और लेखन का भी शौक है। उन्होंने शो एक चाभी है पड़ोस में के निर्देशन के साथ-साथ उसकी स्क्रिप्ट राइटिंग भी की थी। टीवी इंडस्ट्री में वडोला अपनी मेहनत के कारण  मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी माने जाते हैं। उन्हें टीवी रोमांस के लिए छोटे पर्दे पर देवानदं की भी उपाधि दी जा चुकी है। 

वडोला टीवी शोज़ के अलावा कई टीवी रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रहे चुके हैं। 

फ़िल्मी करियर 
वडोला ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म हासिल से की थी।  हालंकि वडोला का फ़िल्मी करियर टीवी करियर की तरह ज्यादा अच्छा तो नहीं रहा लेकिन फिर भी वह दर्शकों को अपने अभिनय से रिझाने में कामयाब रहें।  

प्रसिद्ध टीवी शोज़ 
बनेगी अपनी बात ,कोशिश, फिर सुबह होगी,ये है मुंबई मेरी जान,अस्तित्व एक प्रेम कहानी, घर एक सपना, रब्बा इश्क ना होवे, जर्सी नंबर10 ,भाभी,अजीब, ,लेडीज स्पेशल, एक चाभी है पड़ोस में, सुनो स्वीटी, मन की आवाज प्रतिज्ञा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, त्म्हरी पाखी, मेरे अंगने में। 

आने वाली फ़िल्में 
वरुण वडोला की आने वाली फिल्मों में 7 आवर्स टू गो शामिल है।  फिल्म में विक्रम के अलावा संदीप धर और शिव पंडित मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+