X
ऊषा उत्‍थुप
Singer/Actress

ऊषा उत्‍थुप जीवनी

उषा उत्थप एक भारतीय इंडी-पॉप और भारतीय पार्श्व गायिका हैं।  वह साठ-सत्तर के दशक की मशहूर पार्श्व गायिका हैं।  वह हिंदी सिनेमा में फिल्म सात खून माफ़ के गाने डार्लिंग गाने के सुप्रसिद्ध हैं।  इस गाने के लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ गायिका के पुरुस्कार के अवार्ड से भी नवाजा गया हैं।  

पृष्ठभूमि 
उषा उत्थप का जन्म 7 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम वैद्यनाथ सोमेश्वर सामी है।  वह तमिलनाडु के चेन्नई से ताल्लुकात रखतें हैं।  
पढ़ाई 
उषा नें अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट एग्नेस हाईस्कूल से की है।  जब वह स्कूल में थी तो तब उन्हें उनकी भरभरी आवाज के लिए संगीत की क्लास से बाहर निकाल दिया गया था।  लेकिन उनकी संगीत की अध्यापिका ने उन्हें संगीत की शिक्षा दी। हालांकि उन्होंने कभी संगीत की शिक्षा बाहर से ग्रहण नहीं की, उनका लालन-पालन एक संगीतमय माहौल में हुआ, जिस कारण उन्हें संगीत की इतनी समझ है।

शादी 
उषा उत्थप की शादी मिस्टर जानी उत्थप से हुई हैं।उनके एक बेटा सनी और बेटी अंजलि है।  फ़िलहाल उषा उत्थप कोलकाता की निवासी हैं।  

करियर 
उन्होंने महज नौ साल की उम्र में अपना स्टेज शो परफॉर्म किया था। उनकी बहन जोकि संगीत की दुनिया से ही खुद को आगे बढ़ा रहीं थीं, उन्होंने उनकी मुलाकात उस दौरान सबसे मशहूर आरजे अमिन सयानी से करायी।  उन्होंने उषा को रेडियो सिंगिंग शो में गाने का मौका दिया। उन्होंने उस दौरान मॉकिंगबर्ड हिल गाना गाया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया, उसके बाद उनका रेडियो शो में गाने का दौर जारी रहा। 

फ़िल्मी करियर 
उषा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुऱुआता सत्तर के दशक में की थी।  उन्होंने हिंदी सिनेमा माँ सफलता फिल्म शालीमार के गाने एक दो तीन च चा से मिली थी।  उसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन गाने गाये। उन्होंने उस दौरान हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीत निर्देशक आर डी बर्मन-बप्पी लहरी के साथ काफी हिट गाने गाये हैं। उन्होंने दम मारो डीएम और मेहबूबा जैसा सुपरहिट गाने हिंदी सिनेमा को दिए हैं, जोभी दर्शकों की जुबान पर कायम है।  

उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत दूरदर्शन के टीवी शो भारत की शान-शाइनिंग स्टार से की।  वह इस शो बतौर जज नजर आयीं थी।  इसके अलावा वह मराठी सिंगिंग रियलिटी शो गौरव महाराष्ट्राचा में मुख्य अतिथि के रूप में भी नजर आ चुकी हैं।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+