twitter

    तोशी साबरी जीवनी

    तोशी साबरी एक भारीतय पार्श्व गायक हैं। वह राजस्थान के साबरी परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। 

    पृष्ठभूमि 
    तोशी साबरी का जन्म 4 जुलाई 1984 को पंजाब में हुआ था। लेकिन इनके जन्म के उपरांत इनका परिवार जयपुर राजस्थान आकर बस गया।  साबरी एक संगीतमय परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं। उन्होंने बहुत ही काम उम्र में संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दी थी। उनके भाई शरीब साबरी भी संगीत जगत से जुड़े हुए हैं।  

    संगीत की दुनिया में पहचान बनाने के लिए तोषी ने बहुत संघर्ष किया, मुंबई में संगीत की दुनिया में नाम बनाने के लिए अपनी अपनी बारहवीं की परीक्षा छोड़ दी।  लेकिन फिर भी उन्हें निराशा हाथ लगी। उसके बाद वह अमूल स्टार वॉइस ऑफ़ इंडिया में चुने जाने से पहले वो मुंबई में शादियोँ, पार्टीज, रेस्त्रां और बार में गाना गाकर अपना पेट भरते थे।  

    करियर 
    तोशी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म राज-द मिस्ट्री के गाने ब्लॉकबस्टर हिट सांग माही वे से की थी। वह हिंदी गानों के अलावा तमिल और तेलुगु गानों में भी पार्श्व गायन करते हैं। उन्होंने डब्बू मालिक की फिल्म किसान में वक्त की धुप में अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज संगीत निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं।  
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X