X
टाइगर श्राॅफ
Actor

टाइगर श्राॅफ जीवनी


टाइगर श्रॉफ एक भारतीय अभिनेता हैं।  उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया।  टाइगर को पहली फिल्म के लिए अब तक चार अवार्ड से नवाजा जा चुका है। जिनमे आइफा का मेल डेब्यू अवार्ड भी शामिल है। 

बता दे टाइगर साल 2020 से एक सिंगर के रूप मे डेब्यू किया है, उनका पहला गाना 'Unbelievable' है, जिसे टाइगर ने बेहद बेहतरीन तरीके से पेश किया है । 

पृष्ठभूमि
टाइगर श्रॉफ उर्फ़ जय हेमंत श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था।  टाइगर बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे है।  उनकी माँ का नाम आयशा दत्त श्रॉफ हैं।  वह भी एक फिल्म अभिनेत्री हैं।  टाइगर की एक छोटी बहन भी है- कृष्णा श्रॉफ। 

करियर
टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत शब्बीर खान निर्देशित फिल्म हीरोपंती से की। उन्हें उनकी पहली डेब्यू फिल्म के लिए अब तक चार अवार्ड से सम्मानित किया जा चूका है।  फिल्म हीरोपंती के अलावा टाइगर आतिफ असलम,के एल्बम ज़िंदगी मै आ रहा हूँ और चल वंहा जाते हैं वीडियो एल्बम में नजर आ चुकें हैं।  


आने वाली फ़िल्में 
टाइगर की आने वाली फिल्मों में बागी3 शामिल है।  

टाइगर श्रॉफ के बारे में रोचक बाते.:

1- टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। 
2 -टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड में लाने का श्रेय साजिद नाडियावाला को जाता हैं।  उन्होंने  इंटरव्यू में कहा था कि, टाइगर पहला हीरो है जिसे मै अपनी फिल्म में लांच कर रहा हूँ। 
3 - आपको बता दें, फिल्म धूम 3 के दौरान टाइगर ने ही आमिर को उनकी बॉडी बनाने में मदद की थी।  इस दौरान टाइगर और आमिर में काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हो गयी थीं।  आमिर टाइगर की डेब्यू फिल्म को प्रोडूस करना चाहते थे पर ऐसा ना हो सका।  लेकिन फिल्म का ट्रेलर आमिर खान के द्वारा ही लांच किया गया था। 
4 - टाइगर श्रॉफ एक्टिंग में आने से पहले मार्शल आर्ट्स  और स्पोर्ट्स में रूचि रखते थे। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+