तनुश्री दत्ता एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री/मॉडल हैं, जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। तनुश्री वर्ष 2004 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
निजी जीवन-
तनुश्री दत्ता का जन्म जमशेदपुर, झारखंड में हुआ। तनुश्री बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता कि बड़ी बहन हैं। वर्ष 2008 से तनुश्री संयुक्त राज्य अमेरिका के ग्रीन कार्ड धारक हैं।
करियर-
फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब जीतने के बाद वर्ष 2005 में तनुश्री ने फिल्म आशिक बनाया आपने से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इसके आबाद वह कई अन्य फिल्मों में भी नजर आयीं। जिनमे चॉकलेट, भागम-भाग, ढोल ,रिस्क, गुड बॉय बैड बॉय , सास बहु और सेंसेक्स और अपार्टमेंट आदि शामिल हैं। तनुश्री की हिंदी सिनेमा में आखिरी फिल्म वर्ष 2010 में रिलीज हुई अपार्टमेंट थी। हिंदी फिल्मों के अलावा तनुश्री तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। तनुश्री बॉलीवुड की एक बेहद बोल्ड एक्ट्रेस मानी जाती हैं। हालांकि अब उन्होंने हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली है।
कंट्रोवर्सी-
वर्ष 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर नाना पाटेकर के द्वारा उनको छेड़छाड़ और गलत तरीके से छुआ गया था। इसके अलावा वो फिल्म में एक इंटिमेट सीन की भी मांग कर रहे थे जो कि प्रोजेक्ट में नहीं लिखा हुआ था। जिससे तनुश्री नाराज हो गईं और शूटिंग छोड़कर चली गई थीं।
बता दें कि ये बात करीब 10 साल पुरानी है और इसी विवाद की वजह से तनुश्री का करियर समाप्त हो गया था। हाल ही में नाना पाटेकर काफी समय के बाद मीडिया के सामने आए लेकिन ज्यादा बात किए बिना ही भागते नजर आ रहे थे।