X
तनिष्ठा चटर्जी
Actress/Director

तनिष्ठा चटर्जी जीवनी

तनिष्ठा चटर्जी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। 

पृष्ठभूमि:  
        तनिष्ठा चटर्जी का बंगाली हिन्दू परिवार में जन्म 23नवंबर 1980 को पुणे  में हुआ था। उनके पिता एक बिजनेस मैंन और माँ एक राजनीती शास्त्र की लेक्चरर थीं। 

पढाई: 
     तनिष्ठा चटर्जी ने अपनी शुरूआती पढाई मुंबई से सम्पन्न की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से रसायन विज्ञान में मानक डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखी। उन्होंने भारत और यूरोप के कई बड़े निर्देशकों के साथ थिएटर में काम किया है।

करियर: 
        चटर्जी की पहली जर्मन फिल्म शैडो ऑफ़ टाइम बेहद सफल फिल्म रही थी। उनकी इस फिल्म की स्क्रीनिंग टोरोंटो और बर्लिन जैसे फिल्म फेस्टिवल्स के दौरान हुई, जहाँ इस फिल्म ने कई पुरुस्कार भी जीते।उनकी दूसरी फिल्म इंडो-फ्रेंच फिल्म पार्थो सेन गुप्ता निर्देशित फिल्म हवा आने दे थी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी, साथ ही इस फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के दौरान सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरुस्कार भी मिला था।

चटर्जी ने हिंदी फिल्म भोपाल: प्रेयर फॉर रेन में एक बेहद मुख्य भूमिका अदा की थी। वह इस फिल्म में मार्टिन शीन की भूमिका में नजर आयीं थीं। वह एक अच्छी अदाकारा होने के साथ-साथ एक शास्त्रीय गायिका भी हैं। उन्होंने हिंदी की सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज भी दी है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+