तलत अजीज एक भारतीय गजल सिंगर और फिल्म अभिनेता हैं, जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। हैदराबाद में जन्मे तलत ने किराना खानदान से अपने संगीत की तालीम ली है। तलत अजीज का जन्म हैदराबाद, भारत में अब्दुल अजीम खान और प्रसिद्ध उर्दू लेखक और लेखिका साजिदा आबिद के घर हुआ था। उन्होंने हैदराबाद पब्लिक स्कूल, में पढ़ाई की और फिर बी.कॉम के लिए भारतीय प्रबंधन और वाणिज्य संस्थान में दाखिला लिया। तलत परिवार ललित कलाओं को बेहद पसंद करता था और अपने घर में महफिलों का आयोजन भी करवाता था, जिसमें जगजीत सिंह और जान निसार अख्तर जैसे कलाकारों और कवियों को आमंत्रित किया जाता था, जिस कारण उन पर बहुत प्रभाव पड़ा और उन्होंने कम उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया।
फिलहाल तलत 2024 की फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के पिता की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं.