सुमन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से 'दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता' के रूप में जानें जाते हैं। सुमन से 1980 के दशक के दौरान तमिल और तेलुगु फिल्मों में रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाई है। उन्होंने तमिल फिल्म 'थी' में रजनी के भाई के रूप में काम किया है । सिनेमा से लंबे समय तक दूर रहने के बाद, उन्होंने साल 2007 में एस. शंकर की शिवाजी: द बॉस में रजनीकांत के साथ अभिनय किया है। वह 1980 और 1990 के दशक के स्टाइलिश स्टार थे। उन्होंने तेलुगु में कई एक्शन और रोमांटिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें फिल्म, सितारा, तरंगिनी और नेति भारतम शामिल हैं।
जन्म
सुमन का जन्म 28 अगस्त 1959 को आंध्र प्रदेश में एक भिलाव परिवार में हुआ था। भिलावास समुदाय टोडी टाॅपर समुदाय (गौड, एडिगा, नादर, एझवा) से संबंधित है। वह श्री के इकलौता पुत्र है। वह मातृभाषा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी को धाराप्रवाह बोल सकते हैं।
पढाई
सुमन ने अपनी पढ़ाई किंडरगार्टन चर्च पार्क कॉन्वेंट, चेन्नई में किया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा द बेसेंट थियोसोफिकल हाई स्कूल, चेन्नई से पूरी की। उन्होंने बीए करने के लिए पचयप्पा कॉलेज में प्रवेश लिया जहाँ से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया।
शादी
सुमन की शादी श्रीमती सिरीशा (प्रसिद्ध नाटककार श्री डी.वी. नरसा राजू की पोती) से हुई है।। उनकी एक बेटी अकिलाजा प्रत्यूषा है। सुमन ने शोटोकन कराटे एसोसिएशन (जापान कराटे एसोसिएशन से संबद्ध) से कराटे में ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन हासिल किया है। वह आंध्र प्रदेश कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
करियर
सुमन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1977 में आयी तमिल फिल्म 'नीला कुलम' में एक पुलिस अधिकारी के रूप में की थी, जिसका निर्माण टी.आर. रमन्ना ने किया था। 3 दशकों से अधिक समय में, उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी जैसी विभिन्न भाषाओं में, एक नायक के रूप में, 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने हाल ही में कॉलीवुड फिल्मों शिवाजी और कुरुवी में खलनायक की भूमिका निभाकर एक बार फिर अपने करियर की शुरुआत की। सुमन ने शुरू में तत्कालीन मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू के नेतृत्व में 1999 के दौरान क्षेत्रीय टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) का समर्थन करके राजनीति में अपनी रुचि दिखाना शुरू किया था और साल 2004 में, वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हो गए।