सुहानी पोपली फिल्म अभिनेत्री है, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती है। सुहानी, फिल्म 'खानदानी शफाखाना' में अपनी भूमिका के लिए जानी गई थीं, एक्ट्रेस न केवल एक शानदार अभिनेत्री हैं बल्कि एक शीर्ष पायदान की छात्रा भी हैं।
सुहानी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम और दिल्ली से अपनी पढ़ाई की और बाद उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफ़न कॉलेज में दाखिला मिल गया।
एक्ट्रेस ने साल 2019 में फिल्म गॉन केश से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसी वर्ष, अभिनेत्री ने कॉमेडी-ड्रामा खानदानी शफाखाना में सोनाक्षी सिन्हा और बादशाह के साथ अभिनय किया। उन्होंने 2020 में ब्लॉकबस्टर फिल्म छपाक से अपनी शानदार शुरुआत की, जिसमें दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थीं। फिल्मों के अलावा, सुहानी OLA, 1mg, सफोला ओट्स, स्किनक्राफ्ट और एयरटेल जैसे विज्ञापनों में भी नजर आयीं हैं।
सुहानी ने साल 2018 में आयी वेब श्रृंखला में एक समाचार रिपोर्टर के रूप में उपस्थिति दर्ज की और लघु फिल्म 'देखो इंडिया देखो' में मुख्य भूमिका को निभाया। पढ़ाई और अभिनय के अलावा, सुहानी, जिव डांस फॉर्म और बेसिक साल्सा में से प्रशिक्षित हैं।