X
सूरज पंचोली
Actor

सूरज पंचोली जीवनी

सूरज पंचोली एक भारतीय अभिनेता हैं।  सूरज पंचोली फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म हीरो से एंट्री किये हैं।  इस फिल्म में सूरज के अपोजिट अण्णा यानि सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी नजर आयी है।

पृष्टभूमि
सूरज पंचोली का जन्म 5 जुलाई 1990 को उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। उनके पिता का नाम आदित्य पंचोली है जोकि एक फिल्म अभिनेता  हैं।  वंही उनकी माँ जरीन वहाब भी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा हैं। उनकी एक बड़ी बहन है- सना पंचोली।
 

फ़िल्मी करियर
सूरज पंचोली ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में की थी। सूरज बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में दो फिल्मों में काम कर चुके हैं।  इनमे संजय लीला भंसाली की गुजारिश और कबीर खान की फिल्म एक था टाइगर शामिल है। इसके अलावा सूरज को डांसिंग और मार्शल आर्ट का भी शौक है।
सूरज जल्द ही फिल्म टाइम टू डांस में नज़र आने वाले है। 


विवादों से नाता- अभी तक सूरज पंचोली का फिल्मी दुनिया में सूरज उगा भी नहीं था की वह भी अपने पिता की तरह एक विवादिता अभिनेता बनते नजर आ रहे हैं।  फिल्म की रिलीज से पहले ही सूरज ने फ़िल्मी गलियारों में काफी सुर्खिया बटोर ली।  सूरज पहली बार लाइमलाइट में जिया सुसाइड केस के दौरान आये।  जिया खान की माँ राबिया खान ने सूरज पंचोली को अपनी बेटी की मौत का दोषी ठहराया था। कहा तो यह भी जाता है कि, जिया ने आत्महत्या सूरज के दूसरी लड़की से लव-अफेयर होने के कारण की थी।

फिल्म हीरो से जुडी कुछ रोचक बातें-

1- सूरज पंचोली निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।  बता दे कि, यह फिल्म 1983 की जैकी श्रॉफ अभिनीत फिल्म हीरो की रीमेक है।

2- जैकी श्रॉफ ने भी अपने करियर की शुरुआत हीरो फिल्म से की थी।  जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था।  फिल्म ब्लॉकबस्टर सुपर हिट हुई थी। पहली फिल्म हिट हो जाने से जग्गू दादा केलिए फिल्मो की लाइन लग गयी थी।

3- निखिल आडवाणी निर्देशित फिल्म हीरो में दोनों ही लीड रोल न्यूकमर को दिए गए हैं।  फिल्म में जग्गू दादा की जगह सूरज पंचोली नजर आएंगे तो वंही मिनाक्षी शेषाद्रि के जगह आथिया शेट्टी दिखाई देंगी।

4- जैसा की सभी जानते है कि सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी को सलमान खान बॉलीवुड में लांच कर रहे है।  जिसके तहत इस फिल्म का निर्माण की जिम्मेदारी भी सलमान ने अपने कंधो पर ली है।  फिल्म का निर्माण सलमान खान के होम प्रोडक्शंस के तहत किया गया है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+