X
सोना महापात्रा
Singer

सोना महापात्रा जीवनी

सोना मोहपात्रा एक भारतीय पार्श्व गायिका, संगीतकार और गीतकार हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जानती जाती हैं।  

पृष्ठभूमि 
सोना मोहपात्रा का जन्म 17 जून 1976 को कटक ओडिशा में हुआ था। 

पढ़ाई 
सोना ने अपनी शुरूआती पढ़ाई भुवनेश्वर से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से बीटेक में डिग्री ली। उन्होंने सिम्बोसिस से एमबीए की डिग्री हासिल की है। एमबीए में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने पैराशूट और मेडिकर जैसी कंपनियों में बतौर ब्रांड मैनजर काम किया।  

शादी 
सोना मोहपात्रा की शादी फिल्म संगीतकार और संगीत निर्देशक राम संपत से हुई है। यह दोनों पति-पत्नी म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस ओम ग्रोन म्यूजिक के पार्टनर भी हैं। दोनों ही अपना अलग-अलग म्यूजिक स्टूडियो मुंबई में चला रहे हैं। 

करियर 
ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम करते हुए सोना ने कई जिंगल्स बनाये। उनके प्रसिद्ध जिंगल्स टाटा साल्ट-कल का भारत हैं, और क्लोजअप-पास आओ ना। उसके बाद उन्होंने कई और जिंगल्स बनाये और खुद गाये भी। इसके बाद उन्होंने फिल्म डेली-बेली के बेदर्दी राजा गाने में अपनी आवाज दी। दर्शकों और आलोचकों को उनकी आवाज बेहद पसंद आई।  

उसके बाद वह आमिर खान के शो में बतौर परफॉर्मर नजर आईं। उन्होंने सत्मेव जयते में घर बहुत याद आता है, मुझको क्या बेचेगा रुपैया से बहुत प्रसिद्धि हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने आमिर खान स्टारर फिल्म तलाश का जिया लागे ना गाना गाया। उसके बाद उन्होंने फुकरे में अम्ब्रसरिया गाने में अपनी आवाज दी।  जिसे युवा वर्ग द्वारा खासा पसंद किया गया। वह अब कई फिल्मों के गानों मे अपनी आवाज दे चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+