twitter

    सिद्धांत कपूर जीवनी

    सिधांत कपूर एक भारतीय फिल्म एक्टर हैं, जो मुख्यतः बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं।

    निजी जीवन 
    सिधांत कपूर का जन्म 6 जुलाई 1984 को मुंबई में हुआ था। सिधांत कपूर के पिता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्द विलेन और कॉमिक एक्टर शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरी हैं। सिधांत एक बहन है-श्रद्धा कपूर, जोकि हिंदी सिनेमा की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में से एक हैं। सिधांत ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले ली स्टार्सब्रज थियेटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से फिल्म मेकिंग और एक्टिंग कोर्स पूरा किया था।

    करियर 
    स्टार-किड होने के बावजूद सिधांत ने अपने करियर की शुरुआत बतौर डिस्क जॉकी की, और बाद में हिंदी सिनेमा में बतौर असिस्टंट निर्देशक के तौर पर हिंदी सिनेमा के प्रसिद्द निर्देशकों के साथ काम करने लगें।बतौर असिस्टंट निर्देशक सिधांत ने, भूल भुल्लैया, भाग-भाग, चुप चुप के, ढोल आदि फिल्मों में काम किया।

    सिधांत हिंदी सिनेमा में फिल्म सत्ते पे सत्ता से डेब्यू करने वाले थे, हालांकि यह फिल्म ठंडे बस्ते में बंद हो गयी। उसके बाद वर्ष 2013 में में सिधांत ने फिल्म शूटआउट वडाला से डेब्यू किया, इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपोर, कंगना रानौत और जॉन अब्र्हाम मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद सिधांत अनुराग कश्यप निर्देशित साय्क्लोजिकल थ्रिलर फिल्म अगली में नजर आयें। सिधांत

    सिधांत अपनी बहन श्रद्धा कपूर के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं, दोनों भाई-बहन फिल्म हसीना पार्कर में एक साथ नजर आयें थे, जहां फिल्म में श्रद्धा ने दाऊद की बहन की भूमिका निभाई थी, तो वहीं सिधांत ने फिल्म में दाउद की भूमिका अदा की थी, फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ कमाल ना दिखा सकी।





     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X