सिद्धार्थ रॉय कपूर
Born on 03 Aug 1974 (Age 49) delhi
सिद्धार्थ रॉय कपूर जीवनी
सिद्धार्थ राय कपूर भारतीय निर्माता होने के साथ-साथ यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सी.इ.ओ हैं। सिद्धार्थ राय कपूर भारतीय अभिनेत्री विद्या बालन के पति हैं।
पृष्ठभूमि
सिद्धार्थ राय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 को दिल्ली में हुआ था। सिद्धार्थ एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनकी माँ शलोमी रॉय कपूर पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं हैं। उनके दो भाई हैं- कुणाल रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर। दोनों ही बॉलीवुड में बतौर फिल्म अभिनेता के रूप में सक्रिय हैं।
शादी
सिद्धार्थ राय कपूर की तीन शादियां हुई हैं। उनकी पहली शादी उनकी बचपन की दोस्त से हुई, किन्ही कारणों से यह शादी नहीं चल सकी। सिद्धार्थ ने दूसरी शादी एक टीवी निर्माता से की लेकिन यह शादी भी महज़ कुछ साल ही चली। इसके बाद सिद्धार्थ की जिंदगी में आईं विद्या बालन। सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या की शादी 14 दिसम्बर 2012 को बांद्रा में हुई।
करियर
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है। जिनमें से फिल्मीस्तान, पान सिंह तोमर, एबीसीडी 2, राजा नटवर लाल, हैदर और चेन्नई एक्सप्रेस आदि प्रमुख हैं।