X
शोभना चन्‍द्रकुमार

शोभना चन्‍द्रकुमार जीवनी

 शोभना चन्‍द्रकुमार, जिन्‍हें सामानयत: शोभना के नाम से ही जाना जाता है। एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री और भरतनाट्यम डांसर हैं जिनका जन्‍म 21 मार्च 1970 को केरल के तिरुवनन्‍तपुरम में हुआ था। 

करियर: शोभना ने बॉलीवुड फिल्म अमर प्रेम (1972) में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत की। एक वयस्क अभिनेत्री के रूप में, उन्हें फिल्म इंडस्‍ट्री में फिल्‍म 'अप्रैल 18' को निर्देशक बालचंद्र मेनन द्वारा पेश किया गया था। एक साधारण लड़की के द्वारा किये गये दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को बहुत आकर्षित किया और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उसी वर्ष, उन्होंने तमिल फिल्मों में प्रवेश किया और एसपी मुथुरमन द्वारा निर्देशित एनक्‍कुल ओरुवन में अभिनय किया। लेकिन एनक्‍कुल ओरुवन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और शोभना की व्यावसायिक लैंडिंग ठप हो गई। तब उन्‍होंने मलयालम फिल्मों की ओर रुख किया। वह सत्यराज, भाग्यराज, और विजयकांत जैसे अभिनेताओं के अपोजिट कभी-कभार तमिल फिल्मों में अभिनय करती रहीं। ये भूमिकाएँ आम तौर पर ग्लैमरस थीं।

इसके अलावा शोभना एक बहुत ही निपुर्ण भरतनाट्यम डांसर हैं इसके कारण भी उन्‍हें काफी पसंद किया जाता है।  
उन्‍होने लगभग हर भाषा की फिल्‍मों में अभिनय किया है। बॉलीवुड की उनकी दो बड़ी फिल्‍में मेरे बाप पहले आप और अपनो आसमान हैं। 
पुरस्‍कार: शोभना को फिल्‍मों में अच्‍छे अभिनय के लिये दो बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार के साथ राष्‍ट्रपति के द्वारा पद्यश्री से भी सम्‍मानित किया जा चुका है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+