X
शिव पंडित
Actor

शिव पंडित जीवनी

शिव पंडित एक भारतीय अभिनेता-टीवी होस्ट और आरजे हैं। 

पृष्ठभूमि 
शिवपँडित का जन्म 21 जून 1984 को नागपुर में हुआ था।  शिव के दो भाई हैं।  गायत्री पण्डित्त-अर्जुन पंडित। गायत्री पंडित- जो हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक कार्यरत हैं।  अर्जुन पंडित जोकि एक स्टार स्पोर्ट्स पर स्पोर्ट्स एंकर हैं।   शिव पंडित को अभिनय के अलावा क्रिकेट खेल में भी बेहद रूचि है। शिव पंडित चंडीगढ़ क्रिकेट क्लब के मालिक हैं।  उनकी यह टीम  बीसीएल (बॉक्स क्रिकेट लीग) के तहत खेलती है।  उनकी को-पार्टनर टीवी अभिनेत्री अनीता हसानंदनी हैं। 

करियर 
शिव ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की। शिव ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म शैतान से की।  इस फिल्म में शिव ने अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस से आलोचकों को अचंभित कर दिया था। उन्हें इस फिल्म के फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर डेब्यू का नॉमिनेशन मिला था।  इस फिल्म की सफलता के बाद शिव ने कॉलीवुड में फिल्म लीलाई से डेब्यू किया।  पहली फिल्म की तरह उन्हें इस फिल्म के लिए भी लोगों की सकारत्मक प्रतिक्रिया मिली।  

टीवी करियर 
शिव ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2005 से की थी।  उनका पहला टीवी शो एफआईआर था।  उसके बाद वह साल 2008 में वह सोनी मैक्स के शो आईपीएल एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 के प्रस्तोता के रूप नजर आएं। 

आने वाली फ़िल्में 
शिव पंडित  की आने वाली फिल्मों में 7 आवर्स टू गो शामिल है।  फिल्म में शिव के अलावा संदीप धर और विक्रम वडोला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+