X
शाइनी आहूजा
Actor

शाइनी आहूजा जीवनी

शाइनी आहूजा एक भारतीय अभिनेता हैं। 

पृष्ठभूमि 
शाइनी आहूजा का जन्म 15 मई 1975 को देहरादून में हुआ था। उनके पिता का नाम सूरज प्रकः आहूजा और माँ का नाम सीमा आहूजा है। उनकी एक बड़ी बहन हैं। 

शादी 
शाइनी आहूजा की शादी अनुपमा आहूजा से हुई है। उनकी एक बेटी भी है-आर्शिया आहूजा। 

पढ़ाई 
शाइनी आहूजा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सेंट जेवियर से रांची से सम्पूर्ण की है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के आर्मी स्कूल धौलकुँयां से पढ़ाई की। वह अपने स्कूली दिनों में बेहद होशियार और हर स्कूल एक्टिविटीज में हिस्सा लेते थे। इसके लिए उन्हें बेस्ट स्पोर्ट्स बॉय से भी सम्मनित किया गया।  

स्कूली दिनों में ही उनके अंदर एक्टिंग के लिए दिलचस्पी होने लगी। जिसके चलते उन्होंने स्कूल खत्म होने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में ड्रमेटिक्स में दाखिला ले लिया। 

कॉलेज के दौरान ही वह अभिनय को काफी संजीदगी से लेने लगे थे। उन्होंने कई एक्टिंग वर्कशॉप्स में भी हिस्सा लिया। उसके बाद उनकी मुलाकात बेरी जॉन से हुई और उन्होंने कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ऊके एक्टिंग स्कूल को ज्वाइन कर लिया। कॉलेज खत्म होने के बाद शाईनी को पहला कमर्सियल ऐड पेप्सी का मिला। उसके बाद उन्होंने 40 ऐड किये। वह एक वीडियो एल्बम प्यार हो गया में नजर आ चुकें हैं। 

करियर 
सुधीर को उनकी पहली फिल्म पेप्सी के ऐड के कारण ही मिली। दरअसल हुआ यूं कि इसी ऐड को निर्देशक सुधीर मिश्रा ने शाइनी को अपनी आगामी फिल्म हज़ारों ख्वाइशें ऐसी के लिए चुन लिया। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ऑडिशन दिया जिसमे से वह 200 लड़को में से सलेक्ट किये गए।  यह फिल्म ब्लॉकबस्तर हिट रही साथ ही इफ फिल्म की स्क्रीनिंग 12 फिल्म फेस्टिवल्स में भी हुई थी। उन्हें इस फिल्म के फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड भी मिला था। इसके बाद तो हिंदी फिल्म निर्देशकों की शाइनी के आगे लाइन लग गयी। इसके बाद वह मुकेश भट्ट की फिल्म गैंगस्टर में नजर आए।  फिल्म वो लम्हे में शाइनी कंगा के संग बड़े पर्दे पर नजर आये। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई तो की साथ ही आलोचकों ने भी शाइनी को शाइनिंग स्टार तक कह दिया।  इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया लाइफ इन अ मेट्रो, हाइजैक, भूलभुलैया,फना। 

साल 2015 में शाइनी अनीस बाज्मी की फिल्म वेलकम बैक से हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी कर रहे हैं। वह इस फिल्म में एक डॉन के बेटे की भूमिका अदा कर रहे हैं।   

विवाद 
शाइनी आहूजा का बॉलीवुड करियर हिंदी सिनेमा में ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन उनकी एक गलती से उनकी जिंदगी में एक ऐसा तूफ़ान आया जिससे सब कुछ तबाह हो गया। साल 2009 में शाइनी पर उनकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया। जिसके चलते उन्हें सात साल की सजा भुगतनी पड़ी।  

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+