शिल्पा शिंदे एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं, जो मुख्यत हिंदी सिनेमा और फिल्मों में सक्रिय हैं। वर्ष 2017 में शिल्पा टीवी के सबसे बड़े कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस में नजर आयीं, जिसकी वह विजेता भी बनी। हाल ही में शिल्पा फिल्म पटेल की पंजाबी शादी में एक आइटम गीत करती हुई दिखाई दी थीं।
पृष्ठभूमि
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। शिल्पा के पिता डॉ सत्यदेव शिंदे हाईकोर्ट के जज थे और वहीं उनकी मां एक गृहणी थीं। शिल्पा की दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है।
पढ़ाई
शिल्पा ने ने अपनी पढ़ाई मुंबई के के.सी कॉलेज से की, हालांकि डिग्री लेने में असफल रहीं, शिल्पा के पिता चाहते थे, कि वह लॉ की पढाई करें, लेकिन वह आगे पढ़ने की इच्छुक नहीं थी।
करियर
शिल्पा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम वर्ष 1999 में रखा, लेकिन उन्हें टीवी की दुनिया में पहचान शो भाभी से मिली। इसके बाह वह कभी आये ना जुदाई, स्न्ज्वनी आम्रपाली, मेहर कहानी हक़ और हकीकत की जैसे शोज में दिखाई दी। वर्ष 2015 में शिल्पा शिंदे एंड टीवी के शो भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी की भूमिका में दिखाई दी, जिसने उन्हें उन्हें घर में लोकप्रिय बना दिया, हालांकि कुछ मनमुटाव के बाद उन्होंने यह शो बीच में ही छोड़ दिया।