X
शिल्‍पा राव
Singer

शिल्‍पा राव जीवनी

शिल्पा राव एक भारतीय पार्श्व गायिका है। शिल्पा बॉलीवुड में इश्क शवा और मेहरबाँ हुआ जैसे ब्लॉकबस्टर गानों के लिए जानी जाती हैं।  

पृष्ठभूमि 
शिल्पा राव का जन्म 6 अप्रैल 1984 को झारखण्ड के जमशेदपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम एस.वी राव है। जोकि संगीत में डिग्री धारक हैं, या यूँ कहे वह शिल्पा के पहले संगीत गुरु हैं।  

पढ़ाई 
शिल्पा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल और लोयला पब्लिक स्कूल से की है। 

करियर 
शिल्पा के सिंगिंग करियर के मार्गदर्शक रहे भारतीय पार्श्व गायक हरिराम ने शिल्पा को संगीत की शिक्षा अपने गुरु उस्ताद गुलाम मुस्ताफ खान से दिलाई। शिल्पा अपने करियर के शुरूआती दिनों में स्टेज परफॉर्मर थीं, तभी उन्हें गायक शंकर महादेवन के साथ गाने का मौका मिला। शंकर महादेवन ने शिल्पा को मुंबई आने के लिए कहा।  इसके बाद शिल्पा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सफलता लगातार उनके कदम कदम चूमती रही और वह आगे बढ़ती रहीं। शिल्पा ने अब तक बॉलीवुड के कई बेहतरीन गाने गाये हैं। जिसके लिए उन्हें कई नामचीन अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया है।  

टीवी करियर 
राव सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के लिए भी टाइटल ट्रैक गातीं हैं। उन्होंने स्टार-प्लस के शो नव्या के टाइटल ट्रैक बेकाबू को अपनी आवाज दी थी, उसके बाद स्टार के एक और शो दिया और बाती हम के लिए भी पार्श्व गायन किया है।  

शिल्पा के प्रसिद्ध गाने
इश्क शवा, मेहरबां हुआ, मलंग-मलंग, बेकाबू, मुड़ी-मुड़ी,  खुदा जाने। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+