शिखा तल्सानिया एक बॉलीवुड अभिनेत्री है, जिन्हें फिल्म वीरे दी वेडिंग में मीरा सूद के किरदार के लिए जाना जाता है।
शिखा तल्सानिया का जन्म 7 अक्टूबर को मुंबई में बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन टिकू तल्सानिया के घर में हुआ था। शिखा की मां का नाम दीप्ती तल्सानिया है, जोकि एक क्लासिकल डांसर और थियेटर आर्टिस्ट है। शिखा का एक भाई भी है, रोहन तल्सानिया। शिखा ने अपनी पूर पढ़ाई मुंबई में रहकर पूरी की है। शिखा ने अपने करियर की शुरुआत पर्दे के पीछे रहकर फ्लोर प्रोड्यूसर, लाइन प्रोड्यूसर रहकर की, इसके अलावा वह एक बेहद ही बेहतरीन थियेटर आर्टिस्ट भी है।
फिल्मी करियर की शुरुआत
शिखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2009 में फिल्म "वेक अप सिड" से की थी। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर की बेस्ट फ्रेंड लक्ष्मी इंदर अडवाणी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह कई अन्य फिल्मों में नजर आयीं जिनमे, दिल तो बच्चा है जी, मिडनाईट चिल्ड्रेन आदि शामिल है। लेकिन उन्हें अपने फिल्मी करियर में सफतला रिया कपूर निर्देशित फिल्म वीरे दी वेडिंग में मिली। इस फिल्म में शिखा के अलावा स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
टीवी शो- वेब सीरिज
फिल्मों के अलावा शिखा कई वेब सीरिज और टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शिखा अभिनीत वेब सीरिज "खाने में क्या है" दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गयी , इस सीरिज को अबतक यूट्यूब पर करीबन 6 मिलियन लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है , इसके अलावा शिखा, बिष्ट प्लीज, प्रोजेक्ट 11, मैन'स वर्ल्ड, इंटरनल अफेयर में नजर आ चुकी हैं।