twitter

    शिबानी दांडेकर जीवनी

    शिबानी दांडेकर एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका, मॉडल और प्रस्तोता हैं। शिबानी का जन्म एक मराठी परिवार में 27 अगस्त 1981 को पुणे के महाराष्ट्र में हुआ था। शिबानी अपनी दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी बहन अनुषा दांडेकर हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री और गायिका है। उन्हकी छोटी बहन का अपेक्षा दांडेकर है। शिबानी को भी संगीत का शौक है बल्कि वह खुद एक गायिका हैं। उनका एक म्यूजिक बैंड भी है। जिसका नाम डी-मेजर है। 

    शिबानी का पूरा बचपन ऑस्ट्रेलिया में बीता। उसके बाद न्यूयॉर्क आकर अमेरिकन टेलेविज़न आकर शो प्रस्तोता के तौर पर काम करने लगीं। उसके बाद इंडिया वापस आ गयीं। यहां आकर उन्होंने अपना प्रोफेशन जारी रखा। शिबानी ने यहां आकर मॉडलिंग की, इसके बाद वह सोनी मैक्स टीवी के शो आईपीएल एक्स्ट्रा इनिंग्स की भी बतौर प्रस्तोता भी नज़र आ चुकी हैं। वह बतौर अभिनेत्री बड़े पर्दे पर फिल्म रॉय में नजर आ चुकी हैं।

    शादी 
    शिबानी और फरहान अख्तर एक दूसरे को साल 2018 से डेट कर रहें है, जिसके चार साल बाद इन दोनों ने 19 फरवरी 2022 को खंडाला में शादी कर ली। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X