X
शर्लिन चोपड़ा
Actress

शर्लिन चोपड़ा जीवनी

मोना चोपड़ा उर्फ़ शर्लिन चोपड़ा एक भारतीय मॉडल-फिल्म अभिनेत्री हैं। वह हिंदी सिनेमा में अपने ग्लैमरस अंदाज और प्लेबॉय मैगजीन के लिए जानी जाती हैं। 

पृष्ठभूमि 
शर्लिन चोपड़ा का जन्म 11 फ़रवरी 1984 को हैदराबाद में हुआ था।  

पढ़ाई 
शर्लिन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई स्टैनली गर्ल्स हाई स्कूल और सेंट एन्न कॉलेज फॉर वीमेन सिकंदराबाद से पूरी की है।  

करियर 
शर्लिन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में फिल्म टाइमपास से की थी।  उसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में सहायक भूमिकाये अदा की। वह निर्देशक रुपेश पॉल की इंग्लिश फिल्म कामसूत्र 3 डी की मुख हीरोइन रह चुकीं हैं।  इस फिल्म की स्क्रीनिंग 66 कंस फिल्म फेस्टिवल समारोह में भी की गयी थी। 


टीवी करियर 
शर्लिन बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर भी सक्रियर हैं।  वह कलर्स के बहुचर्चित और बहुविवादित शो बिगबॉस सीजन 3 का हिस्सा रह चुकीं हैं। हालांकि वह शो में ज्यादा दिन नहीं टिक सकी और 27वें दिन उन्हें घर से बेघर होना पद गया।  इसके अलावा वह एमटीवी के शो स्पिल्ट्सविला में भी नजर आ चुकी हैं।  

विवाद 
शर्लिन चोपड़ा हिंदी सिनेमा की इकलौती अभिनेत्रीं हैं जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के अपना पूरा न्यूड फोटोशूट कराया। 

शर्लिन के बारे में रोचक बातें 

1- शर्लिन चोपड़ा का असली नाम मोना चोपड़ा है।  
2- शर्लिन का जन्म हैदराबाद में हुआ। वह बचपन से ही बेहद महत्वकांक्षी थी।  इसलिए उन्होंने स्कूली पढाई खत्म होने के आंध्रा ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।  साथ ही वह इस प्रतियोगिता की विजेता भी बनी। 
3-क्या आप इस बात का यकीन करेंगे कि शर्लिन जब टीनएज में थीं तब उनकी ओर कोई लड़का देखना भी पसंद नहीं करता था। 
4-शर्लिन चोपड़ा हिंदी सिनेमा की इकलौती अभिनेत्रीं हैं जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के अपना पूरा न्यूड फोटोशूट कराया। वह बॉलीवुड की अकेली एक्ट्रेस हैं जो किसी में मैगजीन मुख्य पृष्ठ पर इतने मादक अंदाज में नजर आई थी।  
5-उन्होंने कई हिंदी व तेलुगु फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी।  इसके बाद उन्होंने प्रसिद्धि पाने के लिए न्यूड फोटोशूट करना शुरू कर दिया। 
6-उनकी पहली फिल्म ‘टाइम पास’ थी जिसके पोस्टर्स वे वे आपत्तिजनक मुद्राओं में थीं। पहली फिल्म से ही उन्होंने दिखा दिया कि अंग प्रदर्शन के मामले में वे किसी भी हद तक जा सकती हैं। 
7-जब उन्होंने दोस्ती, नॉटी बॉट जैसी कुछ फिल्में की तो ये माना गया कि वे मल्लिका शेरावत के लिए बड़ी चुनौती के रूप में उभरेंगी, लेकिन शर्लिन अपने करियर को ठीक से संभाल नहीं सकी। 
8- शर्लिन के बारे में आप यह पढ़कर  जाएंगे,हालांकि यह हम नहीं बल्कि शर्लिन ने खुद ट्‍विटर पर यह स्वीकारा था कि वे पैसों के लिए सेक्स करती थीं।
9-शर्लिन चोपड़ा को जब पहली बार रियलिटी शो बिग बॉस ऑफर किया गया तो उन्होंने बॉथरूम में भी कैमरे लगाने की जिद की और कहा कि वे कैमरे के सामने नहाना पसंद करेंगी। शर्लिन की जिद नहीं मानी गई। बाद में वे इस शो में नजर आईं, लेकिन किसी को भी प्रभावित नहीं कर पाई। उन्हें नापसंद किया गया और कुछ दिनों में ही वे इस शो से बाहर हो गईं। 
10-शर्लिन का कहना है कि कैमरे की आंख के सामने उन्हें कम कपड़ों में जरा भी झिझक नहीं होती। कैमरा ऑन होते ही वह अपने किरदार में डूब जाती हैं और यह भूल जाती हैं कि वे शर्लिन हैं। कैमरा ऑफ होते ही वह रीयल लाइफ में वापस आ जाती हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+