twitter

    शेफाली छाया जीवनी

    शेफाली छाया एक भारतीय टेलीविजन कलाकार और फिल्म अभिनेत्री है।  

    पृष्ठभूमि 
    शेफाली छाया का जन्म 1972 को मुंबई में हुआ था।  वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। उनके पिता के नाम सुधाकर शेट्टी जो की एक्स आरबीआई एम्प्लॉयी हैं।  उनकी माँ का नाम शोभा शेट्टी है जोकि एक होम्योपैथी डॉक्टर हैं। 

    पढ़ाई 
    शेफाली छाया ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर सांताक्रूज से सम्पन्न की है। 

    शादी-
    शेफाली छाया की पहली शादी टीवी एक्टर हर्ष छाया से हुई थी।  किन्ही कारणों से शादी के कुछ साल बाद ही दोनों का अलगाव हो गया।  शेफाली की दूसरी शादी फिल्म निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह से हुई है।  इनके दो बेटे भी हैं। 

    करियर 
    शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म रंगीला से की थी, लेकिन उन्हें पहचान साल 1998 में आई फिल्म सत्या से मिली।  फिल्म सत्या में आलोचकों ने उनकी परफॉर्मेंस को बेहद सराहा।  उन्हें इस फिल्म के फिल्म फेयर क्रिटिकस बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला।  

    इस फिल्म को करने के बाद शेफाली ने फ़िल्मी दुनिया से लम्बा ब्रेक ले लिया।  उसके बाद वह नज़र आई अपने पति विपुल शाह निर्देशित फिल्म वक्त में।  इस फिल्म में उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाया था।  लम्बे अरसे के बाद वापसी करने वाली शेफाली को इस फिल्म के लिए हर जगह से पॉजीटिव रिव्यु मिला। शेफाली शाह को रितुपर्णा घोष की फिल्म द लास्ट ईयर के लिए  अवार्ड से भी सम्मनित किया जा चुका है।  

    टीवी करियर 
    शेफाली छाया ने बड़े पर्दे के अलावा छोटे पर्दे पर कई शोज़ किये है। जिनमे राहें, कभी कभी, हसरतें जैसे शो शामिल हैं।  

    प्रसिद्ध फ़िल्में 
    दिल धड़कने दो, वक्त, सत्या रंगीला, कार्तिक कालिंग कार्तिक,मानसून वेडिंग, मोहब्बतें, द लास्ट ईयर 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X