X
शमिता शेट्टी
Actress

शमिता शेट्टी जीवनी

शमिता शेट्टी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वो आज भी दर्शकों के बीच मोहब्बतें की इशिका धनराजगीर के नाम से जानी जातीं हैं।  वह मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन भी हैं। 

पृष्ठभूमि
शमिता शेट्टी का जन्म 2 फ़रवरी 1979 चेम्बूर मुंबई में हुआ था।  इनके पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी और माँ सुनंदा शेट्टी है। इनकी एक बहन है-शिल्पा शेट्टी कुंदरा-जोकि एक अभिनेत्री हैं। 

पढ़ाई 
शमिता शेट्टी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल, चेंबूर मुंबई से की है।  उन्होंने अपनी स्नातक की सीडेनहम कॉलेज मुंबई से की है। 

करियर 
शमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से की थीं।  इस फिल्म में उनके अभिनय को देख आज भी लोग उनकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाते।  उन्हें इस फिल्म के आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक्टिंग डेब्यू के बाद उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किये, जो काफी लोकप्रिय भी हुए। इसके बाद शमिता फिल्म फरेब और जहर में दिखाई दी, जो उनकी हिट्स मूवी में से एक है। 

टीवी करियर 
शमिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी।  बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं।  हालंकि वह शो में काफी अच्छा खेल रहीं थीं, लेकिन बहन शिल्पा की शादी के कारण वह डेढ़ महीने बाद ही बिग बॉस के घर से बाहर आ गयीं। फिलहाल शमिता अभी कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा रिलोडेड में बतौर प्रतिभागी नजर आ रहीं हैं।
साल 2021 में एक बार फिर शमिता कलर्स के पॉपुलर शो बिग बॉस OTT सीजन 9 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। जिसके बाद अब वह बिग बॉस 15 के घर में अपनी उपस्थ्ति भी दर्ज करा चुकी हैं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+