शक्ति मोहन
Born on 12 Oct 1985 (Age 38) दिल्ली
शक्ति मोहन जीवनी
शक्ति मोहन एक भारतीय कंटेम्परेरी डांसर हैं। वह ज़ीटीव के डांस बेस्ड रियलिटी शो डांस इंडिया डांस की विजेता हैं। डांस शो जितने के बाद कई फिल्मों में आइटम डांस भी कर चुकी हैं।
पृष्ठभूमि
शक्ति मोहन का जन्म12 फ़रवरी 1985 को नई दिल्ली में हुआ था। उनकी तीन बहनें हैं कीर्ति ,नीति और मुक्ति मोहन। मुक्ति अभिनेत्री हैं और नीति पार्श्व गायिका।
पढ़ाई
उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी राजस्थान से की हैं। उन्होंने पोलटिकल साइंस से एम.ए सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से किया है। हालंकि वह डांस इंडिया डांस में हिस्सा लेने से पहले एक आईएस बनना चाहती थी। उन्होंने फिल्म कोरेओग्राफर टेरेंस लुइस के डांस स्कूल से डांस में डिप्लोमा किया है।
करियर
शक्ति कई टेलीविजन शोज़ में बतौर गेस्ट कैमिओ कर चुकी हैं। वह डांस बेस्ड रियलिटी शो में भी बतौर प्रतिभागी नज़र आई थी। जहाँ वे फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा वह चैनल वी के शो दिल दोस्ती डांस में भी किआरा का किरदार निभा चुकी हैं।