शहाना गोस्वामी
Born on 06 May 1986 (Age 37) Delhi
शहाना गोस्वामी जीवनी
शहाना गोस्वामी एक भारतीय फिल्म एक्ट्रेस हैं। वर्तमान मेें वह पेरिस में रहती हैं।
निजी जीवन
शहाना गोस्वामी का जन्म 6 मई 1986 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई सरदार पटेल विद्यालय से की और स्नातक की पढ़ाई सोफिया कॉलेज से पूरी की है। उन्होंने गुरु पद्मश्री किरण सेगल के मार्ग दर्शन में 10 वर्षों तक ओडिसी डांस भी सीखा है और अपने नृत्य मंडल के साथ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया।
करियर
शहाना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में फिल्म यूं होता तो क्या होता से की, इसके बाद वह हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड, रॉक ऑन, फ़िराक, जश्न, मिर्च, ब्रेक के बाद, तगेम आदि फिल्मों में नजर आ चुकी हैं ।