X
होम » सेलेब्स » शान » जीवनी
शान
Singer/Actor/Music Director

शान जीवनी

शांतनु मुखर्जी एक भारतीय पार्श्व गायक हैं।  जो हिंदी गानों के अलावा कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी,मराठी,उर्दू तेलगु में भी पार्श्व गायन करते हैं। इन सब के अलावा शान ने पाकिस्तानी गाने भी गए हैं। शांतनु मुखर्जी बॉलीवुड में शान के नाम से जाने जाते हैं।  शान गायकी के अलावा एक टीवी प्रजेंटर/होस्ट भी हैं।  

पृष्ठभूमि
शांतनु मुखर्जी उर्फ़ शान का जन्म 30 सितंबर 1972 को हुआ था। शान को संगीत विरासत में मिला है।  इनके दादाजी जाहर मुखर्जी एक संगीतकार थे, इनके पिता मानस मुखर्जी एक संगीत निर्देशक थे।  शान की एक बहन हैं-सागरिका वो भी पार्श्व गायिका हैं।  शान जब मात्र तरह वर्ष के थे, तभी उनके पिता का देहांत हो गया था।  इसके बाद घर संभालने की जिम्मेदारी उनकी माँ के कंधो पर आ पड़ी।  तब उनकी माँ ने बतौर सिंगर काम कर के अपने बच्चो का लालन-पालन किया। 

करियर
घर में संगीतमय वातावरण होने के कारण शान का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान हो गया था।  शान ने अपने बचपन में ही ऐड की जिंगल्स बनाना शुरू कर कर दिए थे। शान और उनकी बहन सागरिका ने एकसाथ अपने संगीत करियर की शुरुआत एकसाथ की।  शान का दूसरा एल्बम तन्हा दिल लोगों के मुख्यतः टीनएजर के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। उन्हें अपने इस इस एल्बम के लिए साल 2000 में एमटीवी एशिया म्यूजिक अवार्ड फॉर सोलो एल्बम के लिए अवार्ड भी दिया गया। 

एलबम्स के अलावा शान ने कई हिंदी बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाये। फ़िल्मी दुनिया में शान कड़ी मेहनत कर बॉलीवुड के बेस्ट सिंगर्स में माने जाते हैं। शान ने सिर्फ पार्श्व गायन ही नहीं करते बल्कि वह गाने के बोल भी लिखते हैं। शान के बॉलीवुड हिट्स में से मुख्यतः प्यार में कभी-कभी, झंकार बीट्स, सांवरिया, 3 इडियट्स, कोई मिल गया, मुन्ना भाई एमबीबीएस, फना ,कभी अलविदा न कहना, ओम शांति ओम,सलाम-नमस्ते, धूम,दस, कल हो न हो आदि शामिल हैं। 

टीवी करियर 
शान का बॉलीवुड करियर की तरह उनका टीवी करियर भी बेहद शानदार रहा है। शान ने कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को होस्ट किया है। जिनमे ज़ी टीवी का सा रे गा मा पा, स्टार वॉइस ऑफ़ इंडिया शामिल है।  इसके अलावा शान ने कई सिंगिंग रियलिटी शोज़ को जज भी किया हैं। फ़िलहाल, शान द वॉइस ऑफ़ इंडिया में बतौर जज आ रहे हैं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+