सीमा बिस्वास
Born on 14 Jan 1965 (Age 59)
सीमा बिस्वास जीवनी
सीमा बिस्वास एक फिल्म एवं टेलीविज़न अभिनेत्री हैं। वह फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिये जानी जाती हैं। उन्हें 1994 में आई फिल्म बैन्डिट क्वीन के लिये जाना जाता है।
पृष्ठभूमि
सीमा बिस्वास का जन्म 14 जनवरी 1965 को असम के नलबरी में हुआ था। उनके पिता का नाम जगदीश बिस्वास जबकि मां का नाम मीरा बिस्वास था जो असम में इतिहास की एक शिक्षिका थीं। सीमा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा से अभिनय की बारीकियां सीखी थीं।
करियर
सीमा बिस्वास 1994 में आई शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन से फिल्मी डेब्यू किया। जहां फूलन देवी के किरदार ने उन्हें काफी प्रसिध्दि दिलाई। इसके बाद सीमा ने कई बेहतरीन फिल्मों में सह अभिनेत्री का किरदार निभाया। सीमा की कुछ बेहतरीन फिल्में हैं- बैंडिट क्वीन, खामोशी: द म्यूजिकल, भूत, एक हसीना थी, विवाह और हॉफ गर्लफ्रैंड।
पुरस्कार
सीमा बिस्वास अपने अभिनय के दम पर कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। जिनमे से फिल्म बैंडिट क्वीन के लिये 1997 में फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड साथ ही इसी फिल्म के लिये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के अलावा साल 1997 में स्टार स्क्रीन अवार्ड, और 2001 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी सामिल है।