सत्यदीप मिश्रा जीवनी
सत्यदीप मिश्रा, एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें मुख्य रूप से हिंदी इंडस्ट्री में हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और वेब श्रृंखला में अपने अभिनय के लिए जाना जाता है। सत्यदीप ने साल 2011 में आयी फिल्म नो वन किल्ड जेसिका से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।
पढाई
सत्यदीप की पढ़ाई देहरादून के स्कूल से हुई है। बाद में इन्होनें दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में बीए किया, इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।
करियर
मिश्रा ने नई दिल्ली में एक कॉर्पोरेट वकील के रूप में काम किया और एक अभिनेता बनने के लिए 2010 में मुंबई जाने से पहले उन्होंने भारत सरकार के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल भी लिया। उन्होंने अदिति राव हैदरी से शादी की थी लेकिन 2013 में ये दोनों अलग हो गए।