X
संजय सूरी
Actor/Producer

संजय सूरी जीवनी

संजय सूरी एक भारतीय फिल्म अभिनेता,निर्देशक और निर्माता हैं। 

प्रष्ठभूमि 
संजय सूरी का जन्म 6 अप्रैल 1971 को श्रीनगर कश्मीर में हुआ था। उन्होंने अपना बचपन श्रीनगर की वदियौं में ही बिताया। उनके पिता की मृत्यु एक आंतकी हमले के दौरान हो गयी थी। उसके बाद उन्हें रिफ्यूजी कैम्प में रहना पड़ा। उनके एक बड़े भाई और एक बड़ी बहन हैं। 

पढाई 
संजय सूरी ने अपनी प्रारम्भिक पढाई श्रीनगर में ही पूरी की है। 

शादी 
संजय सूरी की शादी अम्बिका से हुई है। उनके दो बच्चे भी हैं।

करियर 
संजय सूरी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई सारे कमर्शियल ऐड में भी काम किया। उन्होंने हिंदी फिल्म जगत में वर्ष 1999 में फिल्म कभी हाँ कभी ना से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजेश खन्ना की बेटी रिंकी खन्ना और अभिनेता डिनो  मरिया नजर आये थे। भले ही यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन संजय सूरी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और आलोचकों का ध्यान अपनी ओर खीचने में कामयाब रहे थे।  उसके बाद वह दामन, फ़िलहाल, दिल विल प्यार व्यार जैसी फिल्मों में नजर आये। 

वर्ष 2003 में वह फिल्म पिंजर में उर्मिला मांतोडकर के अपोजिट दिखाई दिए, लेकिन उन्हें उर्मिला के आगे लोगो ने उन्हें नोटिस ही नहीं किया, इसके बाद वह फिल्म झंकार बीट्स में जूही चावला के अपोजिट दिखाई दिए।  इस जोड़ी को दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद पसंद किया गया।  इस फिल्म के बाद उनकी लगातार फ्लॉप फिल्मो के कारण उनका करियर ग्राफ नीचे गिरता चला गया। उसके बाद साल 2005 में वह फिर जूही चावला के साथ फिल्म माय ब्रदर निखिल में दिखाई दिए।  इस फिल्म में उन्होंने अपनी बेहतरीन परफोर्मेंस से दर्शकों समेत आलोचकों का दिल जीत लिया।    

बतौर निर्माता उनका करियर ठीक-ठाक रहा।  उन्होंने एंटीलॉक फिल्म्स के तहत फिल्म आई एम का निर्माण किया।  इस फिल्म में चार कहानियौं को दर्शाया गया था। सूरी की इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+