twitter

    संजय कपूर जीवनी

    संजय कपूर एक भारतीय अभिनेता/निर्माता हैं।  वह निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई हैं। 

    पृष्ठभूमि 
    संजय कपूर का जन्म 17 सितंबर 1965 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर था, जो एक फिल्म निर्माता थे। इनकी माँ का नाम निर्मल कपूर था।  वह निर्देशक बोनी कपूर और अभिनेता अनिल कपूर के छोटे भाई हैं।  संजय सोनम कपूर-रिया कपूर और अर्जुन कपूर के अंकल हैं।  

    शादी 
    संजय कपूर की शादी एनआरआई महीप संधु से हुई है। इनके दो बच्चे हैं-शहाना कपूर जंहान कपूर। 

    फ़िल्मी करियर 
    संजय कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम से तब्बू के अपोजिट किया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड डिवा माधुरी दीक्षित  के साथ फिल्म राजा में नजर आये। इस फिल्म की सफलता ने संजय को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। हालंकि इस फिल्म के बाद संजय एक हिट फिल्म के लिए तरस गए।  उन्हें हिंदी सिनेमा में बतौर कलाकार वह सफलता नहीं मिली जो उनके बड़े भाई अनिल कपूर को मिली। 

    फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे में संजय नेगेटिव किरदार में नज़र आये।  इस फिल्म में उन्होंने एक साइको पति का किरदार निभाया जो दर्शकों और आलोचकों को बेहद पसंद आया।  इस बाद उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म क़यामत में एक आतंकवादी की भूमिका अदा की। जिसे आलोचकों  सराहा गया।  

    उन्होंने बतौर निर्माता तीन फिल्मों का निर्माण किया।  जिसमे उनकी हालिया रिलीज फिल्म तेवर शामिल है।  फिल्म में तेवर में  भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नज़र आये थे।  हालंकि फिल्म कुछ खास नहीं चली, लेकिन आलोचकों ने फिल्म के सरहाना की।  
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X