सन्देश नायक
Born on 21 May 1975 (Age 48)
सन्देश नायक जीवनी
सन्देश बी नायक एक बॉलीवुड फिल्म निर्देशक है।
निजी जीवन
सन्देश बी. नायक का जन्म 21 मई 1975 को होसंगाबाद, मध्य प्रदेश में हुआ था सन्देश ने अपनी पढ़ाई मध्य प्रदेश भारतीय विद्या मंडी और सेकंड्री एजुकेशन मॉडल स्कूल, भोपाल से पूरी की है। संदेश ने बी. एच. ई. एल. कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है। संदेश ने वर्ष 1987 में जवाहर बाल भवन में थियेटर करना शुरू किया।
करियर
सन्देश वर्ष 1996 में भोपाल से मुंबई आ गये और मुकेश जाधव के साथ थियेटर करने लगे। संदेश ने बतौर कलाकार कई फीचर फिल्मों में अभिनय किया, साथ ही वह कई टीवी शोज का हिस्सा भी रहे, जिनमे आहट, साथ निभाना साथिया, आदि शामिल हैं।
वर्ष 2014 में सन्देश ने सांवि नायक फिल्म्स की स्थापना की, जोकि बाद में एनजीओ सान्वी सोशल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन में बदल दिया गया। इसके अलावा सन्देश वेब टीवी चैनल बम्पर क्लैप ऑनलाइन के संस्थापक भी है।
सांवि नायक फिल्म्स के तहत संदेश ने वर्ष 2016 में फिल्म लव शगुन निर्देशित की, इस फिल्म में अनुज सचदेवा, निधि सूबेया, विक्रम कोच्चर, मानित जौरा नजर आये। लव शगुन एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, इसके बाद संदेश ने फिल्म जीनत निर्देशित की, इस फिल्म में मल्लिका शेरावत मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।