X
संदीपा धर
Actress/Actor

संदीपा धर जीवनी

संदीप धर एक भारतीय अभिनेत्री हैं।

पृष्ठभूमि 
संदीप धर का जन्म 2 फरवरी 1989 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था।  संदीप नें अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नेशनल पब्लिक स्कूल बंगलोरे से की है।  उन्होंने ऐडवरटिजिंग में स्नातक सेंट जेवियर से किया है।  संदीप धर भारतीय क्लासिकल नृत्य भरतनाट्यम में पारंगत हैं, इसके अलावा वह जैज डांस में भी टेरेंस लुइस और शामक डावर से प्रशिक्षण ले चुकीं हैं। 

करियर 
संदीप ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म इसी लाइफ में से की थी।  इस फिल्म में संदीप के अपोजिट अशोक ओबरॉय नजर आये थे। इस फिल्म में उमके अभिनय को दर्शकों और आलोचकों द्वारा सरहाया गया था।  इसके अलावा उन्हें इस फिल्म के लिए स्टारडस्ट, फिल्मफेयर , स्क्रीन अवार्ड्स का  नोमिनेशन भी मिला था। इसके बाद बाद वह फिल्म सलमान खान स्टारर दबंग 2 में नज़र आयीं।  हालंकि फिल्म में उनका किरदार बेहद ही छोटा था, लेकिन फिर भी वे दर्शकों के दिल में उतर गयी।  

इसके बाद साल 2014 में संदीप साजिद नाडियावाला की फिल्म हीरोपंती में नजर आयीं जिसमे उन्होंने कृति की बड़ी बहन का किरदार निभाया था। इस फिल्म हीरोपंती हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म थी।  इस फिल्म में भी संदीप का किरदार लोगो को बेहद पसंद आया था। 

आने वाली फ़िल्में 
संदीप धर की आने वाली फिल्मों में 7 आवर्स टू गो शामिल है।  फिल्म में संदीप के अलावा शिव पंडित और विक्रम वडोला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+