सामंथा अक्किनेनी एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है, जिन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम किया है। सामंथा का जन्म चेन्नई में हुआ है। सामंथा ने अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी की है, जिसके कुछ सालों बाद कुछ निजी कारणों से उन दोनों का साल 2021 में तलाक हो गया।
सामंथा की आखिरी थिएटर रिलीज फिल्म पुष्पा है, इस फिल्म में उन्होंने एक आइटम सांग की परफॉर्मेंस दी है।
देखें सामंथा की अनदेखी तस्वीरें
करियर
अपने ग्रेजुएशन की डिग्री लेते हुए सामंथा ने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और जल्द ही उन्हें तेलुगु फिल्म डायरेक्टर गौतम वासुदेव मेनन ने अपनी तेलुगु फिल्म ये माया चेसवे में साल 2010 में कास्ट कर दिया। यह तेलुगु फिल्म सामंथा की डेब्यू फिल्म बनी और इस तरह उनके अभिनय करियर की शुरुवात हुई। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए, उन्हें साउथ फिल्मफेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड और नंदी अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय करती हुई दिखाई दीं।
हिंदी करियर
सामंथा ने हिंदी सिनेमा की किसी भी फिल्म में अब तक काम नहीं किया है, लेकिन फिल्म पुष्पा के आइटम सांग ऊ अंटावा सांग ने सामंथा को हिंदी दर्शकों में काफी ज्यादा लोकप्रियता दिलाई। इसके अलावा सामंथा अमेज़न प्राइम के वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन में रज्जी की भूमिका में दिखाई दीं, इस सीरीज में उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। सामंथा हिंदी के कई टीवी कमर्शियल एड्स में नजर आ चुकी हैं और जल्द ही वह हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू भी कर सकती हैं।