X
एस.शंकर
Director

एस.शंकर जीवनी

 
एस.शंकर एक भारतीय फिल्म निर्माता/निर्देशक हैं, जो तमिल सिनेमा में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। शंकर भारत की सबसे महंगी फिल्म 2.0 के निर्देशक हैं। शंकर ने निर्देशन की दुनिया में डेब्यू वर्ष 1993 में फिल्म जेंटलमैन से रखा था, इस फिल्म का निर्माण के. टी कुंजुमन द्वारा किया था, इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवार्ड और तमिल नाड्डू राज्य की ओर से भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवार्ड से नवाजा जा चुका है। 
 
शंकर की अधिकतर फ़िल्में अकादमी पुरस्कार से सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान के साथ मिलकर बनायी गयी हैं। शंकर की दो फ़िल्में इंडियन (1996) और जीन्स (1998) को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए  भारत सरकार द्वारा अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें एम जी आर विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित भी किया गया जा चुका है।

निजी जीवन 
शंकर का जन्म 17 अगस्त 1963 को कुंभकोणम, तमिलनाडु में मुथुलक्ष्मी और शनमुगम के घर में हुआ था।

पढ़ाई 
उन्होंने फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले केंद्रीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपना डिप्लोमा पूरा किया। उन्हें फिल्म उद्योग में एस ए चंद्रशेखर द्वारा पटकथा लेखक के रूप में शामिल किया गया, जिन्होंने शंकर और उनकी टीम द्वारा किए गए नाटक मंच कार्यक्रमों को गलती से देखा। हालांकि वह एक अभिनेता बनना चाहते थे, फिर भी वह एक निर्देशक बन गये और भारतीय सिनेमा में अग्रणी निर्देशकों में पहचाने जाते हैं।

करियर 
1990 
शंकर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक एस. ए चन्द्रशेखर और पवितरण के साथ की। शंकर को तमिल सिनेमा में पहला ब्रेक बतौर सहायक निर्देशक एस. ए चंद्रशेखर ने फिल्म जय शिव शशंकर से दिया, वर्ष 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण राजेश खन्ना ने किया था। वर्ष 1993 में शंकर ने निर्देशन की दुनिया में जेंटलमैन से डेब्यू किया, इस फिल्म में अर्जुन सर्जा मुख्य भूमिका में रहे, यह फिल्म उस समय की सबसे बड़े बजट की फिल्म थी, जोकि ब्लाकबस्टर हिट साबित हुई थी। ए. आर रहमान ने शंकर के साथ लगातार 6 फिल्मों में बतौर फिल्म म्यूजिक कम्पोजर के तौर पर काम किया।

शंकर की दूसरी फिल्म काला-धन एक रोमांस-एक्शन फिल्म थी, जो 1993 में ही रिलीज हुई, इस फिल्म में प्रभुदेवा मुख्य भूमिका में थे। वर्ष 1996 में शंकर ने कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन निर्देशित की। यह फिल्म हिंदी में हिन्दुस्तानी नाम से डब हुई और तेलुगु सिनेमा में भारतीययुदु के  नाम से। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए देश के सबमिशन के रूप में चुना गया था। शंकर ने फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम वर्ष 1999 में फिल्म मुधालवान से रखा, पहले इस फिल्म से विजय तमिल सिनेमा में कदम रखने वाले थे, लेकिन किसी मनमुटाव के कारण फिर इस फिल्म में अर्जुन सारजा नजर आये।   

2000 
शंकर ने फिल्म मुधालवान का हिंदी रीमेक बनाने की सोची और उसके बाद उन्होंने अनिल कपूर और अमरीश पुरी को लेकर फिल्म नायक निर्देशित की। हिंदी सिनेमा में शंकर ने फिल्म नायक से कदम रखा। यह वर्ष 2001 में रिलीज हुई, हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।    लेकिन फिल्म का फ्लॉप होना फिल्म की ढंग से मार्केटिंग ना होना बताया गया।   

इसके बाद शंकर ने अपनी दूसरी साइंस फिक्सन फिल्म पर काम करना शुरू किया, जिसका नाम रोबोट था। फिल्म में पहले कमल हासन को लिया जाना था, लेकिन वह किसी अन्य फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी थे, इसलिए यह फिल्म रजनीकांत को मिल गयी। फिल्म बेहद हाई बजट की भी थी, इसलिए यह फिल्म सालों तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही।   

वर्ष 2003 में शंकर ने एक म्यूजिकल फिल्म बॉयज निर्देशित की, जिसे क्रिटिक्स द्वारा मिलाजुला रेस्‍पांस मिला। इसके बाद उन्होंने साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म अन्नियन निर्देशित की, इस फिल्म में विक्रम ने तीन किरदार निभाए, यह फिल्म वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी। अन्नियन तमिल सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई।   

अन्नियन की रिलीज के बाद ही शंकर एवीएम प्रोडक्शन के साथ मिलकर शिवाजी फिल्म निर्देशित की, यह फिल्म करीबन 600 मिलियन की लागत से मिलकर बनी थी, जोकि भारतीय सिनेमा की सबसे महंगे बजट की फिल्म थी। इस फिल्म के लिए शंकर को 100 मिलियन की फीस अदा की गयी थी। फिल्म 2007 में रिलीज हुई, और एक बार फिर शंकर की यह फिल्म तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।   

2010 
शिवाजी के बाद शंकर ने दूसरी स्क्रिप्ट लेकर काम करना शुरू किया और फिर रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म फिल्म एन्थ्रिन निर्देशित की, यह फिल्म करीबन 1,32 बिलियन की लागत से बनकर तैयार हुई। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों से सबसे ऊपर थी। इस फिल्म को हिंदी में रोबोट नाम से डब किया गया। 

एन्थ्रिन की अपार सफलता के साथ शंकर ने राजू हिरानी की फिल्म 3 इडियट्स का रीमेक फिल्म नंबन नाम से बनाया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विजय, जीवा और श्रीकांत नजर आये थे।  फिल्म 2012 में रिलीज हुई। इसके बाद शंकर ने विक्रम के साथ मिलकर फिल्म आई निर्देशित की, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में विक्रम के अपोजिट एमी जैक्सन नजर आयी थी। इस फिल्म को पूरा होने में करीबन 2 से ढाई वर्ष का समय लगा था, और इस फिल्म ने महज 19 दिन में करीबन 2 बिलियन की कमाई की थी। 

आई की धमाकेधार कमाई के बाद शंकर वर्ष 2010 में आयी फिल्म एन्थ्रिन का सीक्वल 2.0 निर्देशित की, इस फिल्म में रजनीकांत और विलेन की भूमिका हिंदी सिने जगत के स्टार अक्षय कुमार नजर आये थे।

 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+