रुचिका कपूर एक भारतीय फिल्म क्रिएटिव प्रोड्यूसर,जो हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। 2014 में रुचिका को बालाजी मोशन पिक्चर्स में मार्केटिंग हेड के रूप में रखा गया था। रुचिका ने बॉलीवुड की कई फिल्मों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग की है, जिसमे फिल्म 'लैला मजनू' , वीरे दी वेडिंग, एक विलन, उड़ता पंजाब और रागिनी एम एम एस 2 जैसी फ़िल्में शामिल है।
एक क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में रुचिका ने फिल्म, जजमेंटल है क्या, जबरिया जोड़ी, ड्रीम गर्ल और डॉली किटी और वो चमकते सितारे में काम किया है।
जन्म
रुचिका का जन्म 21 जून 1988 को मुंबई में हुआ था।