रुबीना दिलैक एक भारतीय टीवी अभिनेत्री और मॉडल हैं। रुबीना को टीवी सीरियल 'छोटी बहु' ने राधिका के रूप में पहचान दिलाया, जिसके बाद रुबीना सौम्या सिंह के करेक्टर में टीवी सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में नज़र आयी। 21 फरवरी 2021 को रुबीना ने 'बिग बॉस सीजन 14' की ट्रॉफी अपने नाम की हैं। रुबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस 14 के घर में एंट्री ली थी।
करियर
बिग बॉस के घर से जीतने के बाद रुबीना साल 2022 में अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'अर्ध' से करने जा रहीं हैं।
जन्म
रुबीना का जन्म 26 अगस्त 1987 को शिमला हिमाचल प्रदेश में हुआ था।
शादी
रुबीना ने अपने लम्बे समय से चले आरहे बॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से 21 जून 2018 में शादी की।
रुबीना फिल्म अर्ध से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।