X
रोहित शेट्टी
Director/Producer/Actor

रोहित शेट्टी जीवनी

रोहित शेट्टी भारतीय फिल्म निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर हैं। फिल्ममेकर के तौर पर उन्होंने गोलमाल, गोलमाल रिटन्र्स, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटन्र्स, चेन्नई एक्सप्रेस के लिए काम किया है। चेन्नई एक्सप्रेस के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया। उनकी इन सभी फिल्मों ने बाॅक्स आॅफिस पर जमकर कमाई की। वे अपनी फिल्मों में फिल्माए जाने वाले एक्शन सीन्स की वजह से भी जाने जाते हंै। वेे हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री के मुख्य निर्देेशकों में से एक हैं। उनकी फिल्मों में कारों के आसानी से उछाल देने वाले दृश्य आमतौर पर फिल्माए जाते हैं। उनकी फिल्में बच्चों को बेहद पसंद आती हैं। 

पृष्ठभूमि-
रोहित का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम रत्ना शेट्टी है जो कि बाॅलीवुड जूनियर आर्टिस्ट रही हैं। उनके पिता का नाम एम बी शेट्टी है जिन्हें फाइटर शेट्टी के नाम से भी जाना जाता हैं, मूवी फाइट मास्टर रहे हैं जिन्होंने हिन्दी और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उनकी चार बहनें हैं। 

करियर-
उन्होंने अपना करियर 17 साल की उम्र में कुकू कोहली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फूल और कांट के साथ शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कुकू के साथ ही एक और फिल्म एक और कोहिनूर में असिस्ट किया जो कि कभी रिलीज ही नहीं हुई। इसके अलावा रोहित ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया जैसे सुहाग, हकीकत, जुल्मी। 

इसके बाद रोहित ने अनीस बज्मी के साथ फिल्म प्यार तो होना ही था में काम किया। इसी के बाद उन्होंने हिन्दुस्तान की कसम और राजू चाचा के लिए भी काम किया। 

शेट्टी ने निर्देशक के रूप में अपना डेब्यू फिल्म जमीन के साथ 2003 में किया। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। उस वक्त रोहित की उम्र 30 वर्ष थी लेकिन यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस पर पिट गई। वे चर्चा में तब आए जब उन्होंने 2006 में आई काॅमेडी फिल्म गोलमालः फन अनलिमिटेड को निर्देशित किया जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी जैसी लंबी स्टारकास्ट थी। 

2008 में, उन्होंने अपनी तीसरी फिल्म सन्डे को निर्देशित किया जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, आएशा टाकिया थे। सन्डे एक काॅमिक थ्रिलर थी। 2008 में ही उनका दूसरा प्रोजेक्ट गोलमाल का सीक्वेल गोलमाल रिटन्र्स था। इस सीक्वेल में ज्यादातर ओरिजनल कास्ट ही थी, सिर्फ शरमन जोशी की जगह श्रेयस तलपड़े को लिया गया और फिल्म में करीना कपूर भी थीं। 2009 में उनकी आॅल द बेस्टः फन बिगिन्स रिलीज हुई। 2010 में उनकी फिल्म गोलमाल 3 रिलीज हुई। 
 
2011 में रोहित की फिल्म सिंहम रिलीज हुई जिसमें फिर अजय देवगन मुख्य अभिनेता थे। इस फिल्म में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंहम का किरदार निभाया जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता है। फिल्म के एक्शन सीन्स और निर्देशन को काफी सराहना मिली और देवगन की परफाॅर्मेंस की भी खूब वाहवाही हुई। 
 
उनकी अगली रिलीज बोल बच्चन एक काॅॅमेडी-ड्रामा थी जिसमें अजय देवगन और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। बोल बच्चन ने भारत में काफी अच्छा कारोबार किया और फिल्म में अभिषेक के अभिनय और काॅमिक टाइमिंग को काफी प्रशंसा मिली। 
शेट्टी की चेन्नई एक्सप्रेस जिसमें सुपरस्टार शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे, 9 अगस्त 2013 को रिलीज हुई। चेन्नई एक्सप्रेस डोमेस्टिक मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बाॅलीवुड फिल्म बनी और ओवरसीज मार्केट में तीसरी सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म ने बाॅक्स आॅफिस पर और कई नए रिकाॅर्ड स्थापित किए।

शेट्टी टेलीविजन शो काॅमेडी सर्कस के जज भी रहे हैं। 
 
इसके बाद आई उनकी फिल्म सिंहम रिटन्र्स जो कि उनकी 2011 में आई सिंहम का ही सीक्वेल था, में भी अजय देवगन मुख्य अभिनेता थे। फिल्म में करीना कपूर हीरोईन थीं। इस फिल्म के साथ वे निर्माता भी बन गए और अपने बैनर रोहित शेट्टी प्रोडक्शन्स के अंडर में उन्होंने फिल्म को को-प्रोड्यूस किया। वे 2014 में टेलीविजन के स्टंट गेम शो फियर फैक्टरः खतरों के खिलाड़ी के पांचवे सीजन का भी हिस्सा रहे और इसके पुराने होस्ट अक्षय कुमार को उन्होंने रिप्लेस किया। 

प्रसिद्ध फिल्में-
जमीन, गोलमाल, सन्डे, गोलमाल रिटन्र्स, आॅल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल 3, सिंहम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंहम रिटन्र्स। 

आने वाली फिल्में-
उनकी आने वाली फिल्म है दिलवाले जो कि एक लंबी-चैंड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म है। फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन, कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+