X
रोहिणी हट्टंगड़ी
Actress/Actor

रोहिणी हट्टंगड़ी जीवनी


जन्‍म:
      रोहिणी हट्टंगड़ी एक भारतीय फिल्‍म अभिनेत्री हैं। जिनका जन्‍म 11 अप्रैल 1955 को महाराष्‍ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिताजी का नाम अनन्‍त ऑक था। 

शिक्षा: 
       रोहिणी ने अपनी स्‍कूली शिक्षा रेणुका स्‍वरूप मेमोरियल गर्ल्‍स हाई स्‍कूल पुणे से पूरी की। इसके बाद उन्‍होंने नेशनल स्‍कूल ऑफ ड्रॉमा नई दिल्‍ली में एडमिशन लिया। इसके साथ ही रोहिणी ने भारतीय क्‍लासिकल डांस कथकली और भरतनाट्यम भी सीखा।
 
शादी:
      रोहिणी एनएसडी के ही अपने बैचमेट जयदेव हट्टंगड़ी से शादी की थी, जिनका 2008 में कैंसर से निधन हो गया था। दोनों का एक बेटा असीम हट्टंगड़ी है जो बॉलीवुड में सक्रिय है। 

करियर:
         रोहिणी ने अपने करियर की शुरुआत मराठी स्टेज शो से की थी। कैरियर के शुरुआती दिनों में जयदेव और रोहिणी ने बॉम्बे में एक मराठी थिएटर ग्रुप (आशिर्वाद) शुरू किया। जिसने 150 से अधिक नाटकों का निर्माण किया था। इसके बाद उन्‍होंने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया। 
 
रोहिणी हट्टंगड़ी ने 1978 में सईद अख्तर मिर्ज़ा की फिल्‍म 'अरविंद देसाई की अजिब दास्तान' के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। और इसके बाद उन्‍होंने अल्बर्ट पिंटो को गुसा क्यूं आता है (1980) और चक्र (1981) में भी मुख्य भूमिकाओं में अभिनय किया।
 
उनका अगला बड़ा ब्रेक एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म गांधी (1982) था, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली, और 1982 में इस फिल्‍म में सहायक भूमिका के लिये उन्‍हें BAFTA अवार्ड मिला इस अवार्ड को पाने वाली वह इकलौती भारतीय अभिनेत्री हैं। 
 
उन्होंने दो 'फिल्मफेयर पुरस्कार' और एक 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' जीता है। वह मुख्‍यत: फिल्म गांधी (1982) में कस्तूरबा गांधी के अभिनय के कारण जानी जाती हैं। उन्हें महेश भट्ट की दो फिल्मों, अर्थ (1982) और सारांश (1984) में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है।
 
अपने करियर के इन वर्षों में, उन्होंने  70 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है, और प्रत्येक में उन्होंने अपने पात्रों को उतने ही प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया है जितना वह अपने थिएटर प्रदर्शन में करती हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+