रेशम तीपिंस
Born on 28 Aug 1973 (Age 50) Mumbai
रेशम तीपिंस जीवनी
रेशमा तिपिंस एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और टीवी कलाकार हैं। रेशमा तिपिंस का जन्म 28 अगस्त 1973 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढाई मुंबई से पूरी की है। रेशमा तिपिंस की शादी संजीव सेठ से सम्पन्न हुई थी। हालांकि यह शादी कुछ ही साल चल सकी, और अब इस जोड़े का अलगाव हो गया है। इनके दो बच्चे हैं।
करियर
रेशमा तिपिंस ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1992 फिल्म बाजीगर से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बेहद छोटी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शिल्पा शेट्टी,काजोल और शाहरुख़ खान नजर आये थे। वह हिंदी सिनेमा के अलावा कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं, जिनमे वो रहने वाली महलों की, घर एक सपना, सतरंगी ससुराल शामिल हैं।