रजा मुराद
Born on 23 Aug 1946 (Age 77)
रजा मुराद जीवनी
रजा मुराद एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। रजा ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। रजा हिंदी के अलावा अन्य प्रांतीय फिल्मों में भी नज़र आते रहते हैं। इसके अलावा वह कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। रजा मुराद का जन्म 23 अगस्त 1946 को उत्तरप्रदेश के रामपुर में हुआ था। उनके पिताजी भी बॉलीवुड में एक सक्रिय कलाकार थे।
करियर
अपने प्रोफेशनल फिल्मी करियर में अब तक 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मुराद ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया है। 50 से भी ज्यादा सालों से बॉलीवुड में ऐक्टिव रजा मुराद ने खुद-दार, त्रिदेव, प्यार का मंदिर, लखन, आदि हिट फिल्मों में काम किया है। पद्मावत और जोधा अकबर आदि उनकी प्रसिध्द फिल्में हैं।